Move to Jagran APP

हर मां से भारत की खातिर, बेटा एक मांगता हूं..

जागरण संवाददाता औरैया अंतरराष्ट्रीय साहित्य कला संगम साहित्योदय के मंच पर कारगिल दिवस पर

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Jul 2021 11:17 PM (IST)Updated: Mon, 26 Jul 2021 11:17 PM (IST)
हर मां से भारत की खातिर, बेटा एक मांगता हूं..
हर मां से भारत की खातिर, बेटा एक मांगता हूं..

जागरण संवाददाता, औरैया: अंतरराष्ट्रीय साहित्य कला संगम साहित्योदय के मंच पर कारगिल दिवस पर साहित्य संग्राम का भव्य एपिसोड संपन्न हुआ। देश के दिग्गज ओज कवियों ने वर्चुअल काव्य पाठ कर कारगिल युद्ध की वीरता को याद किया। इसकी शुरुआत फौजी पत्नी मीरा नायर के देश भक्ति गीतों से हुई।

loksabha election banner

मुख्य अतिथि कारगिल युद्ध में कैप्टन रहे कर्नल पीटी विजय ने सभी जवानों को याद कर रोचक प्रसंग साझा किए। औरैया के ओज कवि अजय अं•ाम ने हाथ गगन की ओर उठाकर भारत मां की जय बोलो, हर मां से भारत की खातिर बेटा एक मांगता हूं सहित वीरता के कई गीत गाए। सिवनी की कवयित्री अपर्णा अतुल दुबे ने बन गए, फौलाद वो सरहद पर जाकर डट गए गीत प्रस्तुत किया। जमशेदपुर की कवयित्री वीणा पांडेय ने 'माटी की सौगंध हमें है कदम हमारे बढें सदा।' हैदराबाद से सुदेष्णा सामंत ने 'नापाक इरादे दुश्मन के थे..' सुनाकर कारगिल युद्ध की घटना को जीवंत कर दिया। संचालन करते हुए पंकज प्रियम ने जब सीमा पे चलती गोली, लहू खेलती हमसे होली, फौजी और उसकी पत्नी के बीच के मार्मिक संवाद को इतनी खूबसूरती से प्रस्तुत किया कि कर्नल विजय भावुक हो उठे। अंत में वीर शहीदों को नमन कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर कर्नल पीटी विजय को साहित्योदय जय हिद सम्मान के साथ अन्य कवियों को भी सम्मानित किया गया।

------------

कारगिल के साक्षी पूर्व सैनिकों ने सुनाया आंखों देखा हाल:

पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने काली मंदिर रोड स्थित संवेदना ग्रुप में कारगिल विजय दिवस मनाया। भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम को नमन करते हुए याद किया गया। पूर्व सैनिकों ने रणबांकुरों को श्रद्धा सुमन समर्पित किए। समिति के जिलाध्यक्ष सूबेदार मेजर गिरेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि वह स्वयं कारगिल युद्ध के साक्षी हैं। उन्होंने आंखो देखा हाल सुनाया। महामंत्री अनिल चौबे ने आए हुए अतिथियों का सम्मान किया। कहा कि भारत पाक के बीच 60 दिन तक चले युद्ध में हमारे सैनिकों ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर कैप्टन कृपाल सिंह, जगपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.