कोहरे में लिपटी सुबह, कुछ देर की धूप से राहत
जासं औरैया पांच दिन से शीतलहर व गलन से परेशान लोगों ने बुधवार को कुछ देर निकली धूप स
जासं, औरैया: पांच दिन से शीतलहर व गलन से परेशान लोगों ने बुधवार को कुछ देर निकली धूप से राहत मिली। कोहरे की सफेद चादर में लिपटी सुबह व बादल देख बारिश का अनुमान लगाया जा रहा था। मौसम विज्ञानी 72 घंटे में बारिश की संभावना जता रहे। उधर, अब तक फसलों पर पड़े प्रभाव से किसान उभर नहीं पाए हैं। वह खेतों में जतन के प्रयास में जुटे हैं। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सर्दी के कारण लोग अलाव तापते नजर आए।
मकर संक्रांति से मौसम में बदलाव बना हुआ है। इससे पहले 10 जनवरी से रुक-रुक कर बारिश तीन दिन हुई। जिस कारण गलन के साथ सर्दी बढ़ी है। बुधवार की सुबह करीब नौ बजे तक घना कोहरा रहा। हेडलाइट जलाकर वाहन आते-जाते नजर आए। सुबह 10 बजे के बाद आसमान में राहत के बादल नजर आए। दोपहर दो बजे तक हल्की धूप रही। इससे काफी हद तक सर्दी से बचाव हुआ। मौसम व कृषि विज्ञानी अनंत कुमार का कहना है कि हवा में परिवर्तन के साथ ही बदलाव देखने को मिल सकता है। बारिश की संभावना है। गुरुवार को भी कुछ देर के लिए धूप रहेगी।
----------
अब तक पड़ा असर:
कृषि विज्ञानी के अनुसार सरसों व आलू की फसलों पर ज्यादा प्रभाव देखने को मिला है। इससे पैदावार प्रभावित होगी। किसानों को पाला व कोहरे से बचाव के लिए फसलों को हल्का धुआं दिखाने की जरूरत है। इससे नमी का खतरा कम रहेगा।
---------
रैन बसेरे के लिए किया सजग
जरूरतमंदों के लिए रैन बसेरे के प्रति सभी निकायों को प्रशासन ने सजग किया है। रजाई-गद्दे व सर्दी से बचाव के लिए अन्य जतन अपनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। औचक निरीक्षण में हकीकत को जांचने की बात भी प्रशासनिक अधिकारियों ने कही है।