निराश्रित पशुओं के लिए चारा उगाएगा पशु पालन विभाग
जागरण संवाददाता, औरैया: जनपद में आवारा जानवरों की समस्या से किसान परेशान हैं। शासन द्वारा
जागरण संवाददाता, औरैया: जनपद में आवारा जानवरों की समस्या से किसान परेशान हैं। शासन द्वारा किसानों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण किए जाने के आदेश दिए गए हैं। जिसके बाद जिले में इन जानवरों को रखने के लिए 35 गोवंश आश्रय स्थल का निर्माण किए जाने के लिए जगहों का चिन्हांकन किया गया है। अभी हाल ही में दो मवेशियों की मौत का भी मामला सामने आया है। जिसके बाद से पशु पालन विभाग हरकत में आया है। अब इन निराश्रित पशुओं के भोजन के लिए चारा उगाने को पशुपालन विभाग ग्रामीणों को प्रेरित करेगा। इसके लिए चारागाह की जमीन को भी विकसित किया जाएगा, जिससे पशुओं के लिए भविष्य में चारे के इंतजाम का संकट न झेलना पड़े। चारे का इंतजाम भविष्य में बड़ी चुनौती न बने इसके लिए अब पंचायत स्तर पर इसका इंतजाम किया जा रहा है। पशुपालन विभाग अस्थाई गोशाला के आसपास इसके इंतजाम के लिए भी जमीन तलाशेगा। इस जमीन पर चारा उगाने के लिए विभागीय कर्मचारी ग्रामीणों को प्रशिक्षण भी देंगे। इसके लिए कहां-कहां कितनी भूमि चिह्नित होगी, इसका निर्णय विभाग अस्थाई गोशाला निर्माण का कार्य पूरा होने पर ही करेगा। क्या कहते हैं जिम्मेदार-
चारागाह की जमीन पर पशुओं के लिए चारा उगाया जाएगा। इस कार्य में समितियों की भी मदद ली जाएगी। ग्रामीणों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा जिससे वह स्वयं भी पशुओं के लिए चारे का इंतजाम कर सकें। - डा. मोहर ¨सह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी