भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा में पुष्प वर्षा
जागरण संवाददाता, औरैया: विचित्र पहल सेवा समिति की महिला शाखा तुलसी ने शनिवार शाम को फूलम
जागरण संवाददाता, औरैया: विचित्र पहल सेवा समिति की महिला शाखा तुलसी ने शनिवार शाम को फूलमती मन्दिर से प्रभु जगन्नाथ की भव्य शोभायात्रा निकाली। इसका कथावाचक आचार्य पं मनोज अवस्थी ने झंडी दिखा कर रवाना किया। यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
महिला शाखा तुलसी की अध्यक्षा मीरा गुप्ता, कार्यक्रम संयोजिका लक्ष्मी विश्नोई व सीमा गुप्ता ने बताया कि प्रथम बार औरैया शहर में प्रभु जगन्नाथ जी की शोभायात्रा निकाली जा रही है। अगली वर्ष से प्रभु जगन्नाथ जी की शोभायात्रा को और अधिक भव्य व विशाल बनाया जायेगा। शोभायात्रा फूलमती मन्दिर से प्रारम्भ होकर यमुना रोड, सुभाष रोड, इटावा रोड, संजय गेट, गुरूहाई मोहाल, लेडीज मार्केट, हलवाई खाना, होमगंज, सदर बाजार, तहसील तिराहा, दिबियापुर रोड होते हुये फूलमती मन्दिर में समापन हुया। बृज के कलाकारों द्वारा झूमते गाते हुए आकर्षक व मनोहारी नृत्य प्रस्तुतियाँ दे रहे थे। इस मौके पर अधिशाषी अभियन्ता विद्युत ट्रांसमिशन संजय कुमार गुप्ता, कपिल गुप्ता, संजीव गुप्ता, लक्ष्य दीक्षित, डॉ सक्षम सेंगर एडवोकेट, शशि गुप्ता मौजूद रहे।