Move to Jagran APP

युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

संवाद सूत्र, एरवाकटरा (औरैया): एरवाकटरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने क्षेत्र

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 May 2018 06:22 PM (IST)Updated: Sat, 19 May 2018 06:22 PM (IST)
युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज
युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

संवाद सूत्र, एरवाकटरा (औरैया): एरवाकटरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने क्षेत्र के ग्राम पखनगोई निवासी एक युवक पर घर में घुस कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शनिवार को एक महिला ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके पति मध्यप्रदेश में मेहनत मजदूरी करते हैं। वह अपनी सास के साथ घर पर रहती है। बीती 17 मई की रात पखनगोई निवासी अतुल कुमार पुत्र बाबू कठेरिया घर में घुस आया। उसने उसे दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर उसकी सास जाग गई। इस पर आरोपी भाग गया। इस दौरान उसकी चप्पल घर पर ही रह गई। इससे उसकी पहचान हो सकी। उसने घटना की सूचना अपने पति को दी। पति के आने पर वह थाने पहुंची। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर है। थानाध्यक्ष राजदेव प्रजापति ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। दोषी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.