मुख्य सेविका व कार्यकर्ता से स्पष्टीकरण तलब
जागरण संवाददाता औरैया मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को सुपोषित गांव के अ
जागरण संवाददाता, औरैया : मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को सुपोषित गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अछल्दा के देवराव प्रथम व द्वितीय का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें केंद्र देवराम प्रथम में कार्यरत कुसमा देवी साहयिका संध्या देवी उपस्थित पाई गईं।
पोषाहार वितरण पंजीका में लाभार्थी के हस्ताक्षर नहीं पाए गए। साथ ही केंद्र पर साफ-सफाई न मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। इसके बाद देवराव द्वितीय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुधा देवी केंद्र पर अनुपस्थित पाई गई। पोषाहार वितरण पंजिका पर यहां भी लाभार्थियों के हस्ताक्षर नहीं पाए गए। साथ ही पंजीकृत बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं की पंजिका व टीकाकरण पंजीका भी अपूर्ण पाई गई। यहां भी केंद्र पर साफ-सफाई न मिलने पर फटकार लगाते हुए सफाई कराए जाने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता देवराव द्वितीय की ओर से बताया गया कि साधना दीक्षित मुख्य सेविका द्वारा देवराव द्वितीय का निरीक्षण देवराव प्रथम पर ही कर दिया जाता था। बताया कि निरीक्षण के दौरान द्वितीय केंद्र पर नहीं जाया जाता था। जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद अवस्थी ने बताया कि बाल विकास परियोजना अधिकारी अछल्दा को निर्देशित किया गया है कि वह मुख्य सेविका एवं कार्यकर्ता से स्पष्टीकरण लेकर कार्यलय में प्रस्तुत करें।