विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कानूनगो पर बिफरे डीएम,कोतवाली में चार घंटे बैठाया गया

By JagranEdited By:
Published: Mon, 08 Nov 2021 10:59 PM (IST)

संवाद सहयोगी बिधूना संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रशासनिक अधिकारियों के सामने राजस्व विभाग के क

कानूनगो पर बिफरे डीएम,कोतवाली में चार घंटे बैठाया गया
कानूनगो पर बिफरे डीएम,कोतवाली में चार घंटे बैठाया गया

संवाद सहयोगी, बिधूना: संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रशासनिक अधिकारियों के सामने राजस्व विभाग के कर्मचारियों का लापरवाह देखने को मिला। बिधूना तहसील सभागार में फरियादियों की समस्या सुनने के बाद दाखिल खारिज का आदेश कंप्यूटर में फीड न होने की शिकायत पर जिलाधिकारी कानूनगो पर भड़क गए। सीओ को निर्देश दिए और कानूनगो को कोतवाली भेज दिया। जहां उसे चार घंटे तक बिठाया गया। इस कार्रवाई से नाराज लेखपाल कानूनगो को छुड़वाने के लिए कोतवाली पहुंचे। सिफारिश के साथ अपनी बात रखते हुए कानूनगो को छुड़वाया। समाधान दिवस पर पीड़ितों की समस्या के निदान के लिए स्थानीय प्रशासन के अधिकारी बेहद गंभीर रहते हैं।

दाखिल खारिज का आदेश होने के बावजूद कंप्यूटर फीडिग नहीं हुई थी। एक फरियादी द्वारा शिकायत किए जाने पर दाखिल खारिज की रिपोर्ट जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने कानूनगो बबलेश से मांगी। जिसे वह नहीं दे सका और आना-कानी करने लगा। इस पर सुनील कुमार वर्मा ने सख्त तेवर के साथ फटकार लगाई। कानूनगो बबलेश को पुलिस सुपुर्दगी में कोतवाली भिजवाया। मामले की जानकारी पर नाराज तहसील के लेखपाल कानूनगो को कोतवाली से छुड़वाने के लिए पहुंच गए। कानूनगो का कहना था कि 11 नवंबर 2020 का दाखिल खारिज का आदेश कंप्यूटर में फीड नहीं था। चार्ज मिलते ही उसके द्वारा 22 सितंबर 2021 को कार्य शुरू किया गया लेकिन यह कंप्यूटर में फीड नहीं हो सका। कंप्यूटर फीडिग में चार लोग नामित हैं, लेकिन सिर्फ एक व्यक्ति फीडिग का काम देख रहा है। उप जिलाधिकारी रामअवतार वर्मा का कहना है कि दाखिल खारिज का आदेश कंप्यूटर में फीड न होने पर कानूनगो के खिलाफ सख्ती की गई थी।