विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

औरेया की वायरल हो रही दर्दनाक तस्वीरों पर बिफरे डिप्टी CM, अधीक्षक-डॉक्टर नपे; अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर कसा था तंज

By jitendra kumarEdited By: Nitesh Srivastava
Published: Wed, 08 Nov 2023 07:35 PM (IST)

अंजली की बुआ सरोज व बहन शिल्पी सिंह ने कहा कि उन्होंने शव लाने के लिए सीएचसी पर किसी से ...और पढ़ें

औरेया में बहन का शव बाइक पर ले जाते स्वजन। फोटो- वीडियो स्क्रीन ग्रैब
औरेया में बहन का शव बाइक पर ले जाते स्वजन। फोटो- वीडियो स्क्रीन ग्रैब

HighLights

  1. डा. अविचल पांडेय अधीक्षक पद से व डा. कृपाराम सीएचसी से हटे
  2. पोस्टमार्टम की बात सुनते ही स्वजन बाइक से शव लेकर चले गए

जागरण संवाददाता, औरैया। करंट लगने से युवती की मौत के बाद डॉक्टर के पोस्टमार्टम कराने की बात कहते ही स्वजन सीएचसी बिधूना से शव को बाइक से लेकर चले गए। बाइक से शव ले जाने का वीडियो व फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित होने पर मामले को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संज्ञान लेकर कार्रवाई के आदेश दिए।

इसके बाद सीएमओ डॉ सुनील कुमार वर्मा ने संवेदनहीनता के आरोप में डॉ अविचल पांडेय को अधीक्षक पद से व डॉक्टर कृपाराम को सीएचसी से हटाने के साथ ही दोनों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।

बिधूना कस्बा शीतलापुरम निवासी प्रबल प्रताप की बेटी अंजली (20) मंगलवार दोपहर बाथरूम में स्नान करने दौरान करंट लगने बेहोश होकर गिर पड़ी थी। स्वजन उसे सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: औरैया में पुलिया के नीचे क्षतिग्रस्त बाइक समेत मृत मिला पीएसी कर्मी, शव देख बदहवास हुई पत्‍नी

डॉक्टर ने पोस्टमार्टम कराने की बात कही। इस पर भाई व अन्य स्वजन ने पोस्टमार्टम कराने इनकार कर दिया। भाई आयुष बिना देरी किए शव को पीठ पर दुपट्टे से बांध कर बाइक पर बैठ गया। पीछे उसकी बड़ी बहन शिल्पी बैठ गई। यह सब सीएचसी में मौजूद कर्मचारी व अन्य लोग देखते रहे। पर किसी ने यह नहीं कहा कि वाहन का इंतजाम कर शव घर ले जाओ।

बुधवार को यह फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित हो गई। सभी स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन की व्यवस्था को कोस कर टिप्पणी करते रहे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्विटर हैंडल से भी फोटो को शेयर किया है। अंजली की बुआ सरोज व बहन शिल्पी सिंह ने कहा कि उन्होंने शव लाने के लिए सीएचसी पर किसी से वाहन के लिए मदद नहीं मांगी थी। डॉक्टर पर लगाए जा रहे आरोप गलत हैं।

स्वजन अंजली को जैसे ले गए थे वैसे ही शव को वापस ले आए थे। सीएमओ डा. सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि डॉ वीपी शाक्य को बिधूना सीएचसी का अधीक्षक बनाया गया है। घटना के समय डॉ कृपाराम ड्यूटी पर थे। उन्होंने मामले की सूचना उन्हें नहीं दी। यदि वह जानकारी देते तो शव वाहन को भेज दिया जाता।

डिप्टी सीएम ने लिखा

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मामले को संज्ञान लेते हुए इंटरनेट मीडिया पर लिखा की सीएचसी अधीक्षक व मौजूद डॉक्टर को भविष्य के लिए एक-एक प्रतिकूल प्रविष्टि देकर तत्काल वहां से हटाने के आदेश सीएमओ दिए गए हैं। साथ ही सीएचसी व पीएचसी पर मरीजों के लिए एंबुलेंस सुविधा सुनिश्चित कराए जाने की बात लिखी है।