सजने लगे दरबार, महोत्सव कल से शुरू
जागरण संवाददाता, औरैया : 13 सितंबर से शुरू हो रहे गणेश महोत्सव की तैयारियां शहर समेत
जागरण संवाददाता, औरैया : 13 सितंबर से शुरू हो रहे गणेश महोत्सव की तैयारियां शहर समेत पूरे जिले में जोरों से शुरू हो गई हैं। श्रृद्धालु गणपति बप्पा के स्वागत को लेकर उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। गली-कूंचों से लेकर मंदिरों में तैयारियों का सिलसिला शुरू हो गया है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। कमेटी की सदस्यों ने बैठक कर कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार कर ली है।
गणपति बप्पा के स्वागत के लिए उनके दरबार सजना शुरू हो गए हैं। शहर के अलावा जिलेभर तैयारियों का सिलासिला शुरू हो गया है। शहर के ठठराई मोहाल में गणपति बप्पा का दरबार भव्य तरीके से सजाया जाने लगा है। गणेश महोत्सव को लेकर पंडाल सजाए जाने लगे हैं। यहां पर 13 से 23 सितंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें दूर-दराज से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कमेटी के पदाधिकारी कुलदीप शुक्ला व लोकेश चतुर्वेदी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महोत्सव में तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित कराए जाएंगे।
वहीं शहर के आवास विकास कालोनी में भी गणेश महोत्सव को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। महोत्सव में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें वृंदावन, लखनऊ, आगरा, मथुरा के कलाकार आएंगे। कमेटी के अध्यक्ष अवनीश अवस्थी ने बताया कि महोत्सव को धूमधाम से मनाए जाने की तैयारियां चल रही हैं। इसके अलावा जिले भर में गणेश महोत्सव में तैयारियों का सिलसिला चल रहा है।