Move to Jagran APP

हिम्मत अपनी मीत,डर के आगे जीत

जागरण संवाददाता औरैया ककोर स्थित पुलिस कार्यालय सभागार में एसपी ने महिला सुरक्षा समिति क

By JagranEdited By: Published: Wed, 03 Mar 2021 11:12 PM (IST)Updated: Wed, 03 Mar 2021 11:12 PM (IST)
हिम्मत अपनी मीत,डर के आगे जीत

जागरण संवाददाता, औरैया : ककोर स्थित पुलिस कार्यालय सभागार में एसपी ने महिला सुरक्षा समिति की सदस्यों के साथ बैठक की। महिला सशक्तिकरण के परिप्रेक्ष्य में हुई समिति की बैठक में एसपी ने महिलाओं की समस्याओं को सुलझाने का आग्रह किया। महिलाओं को जागरुक करने तथा घरेलू हिसा रोकने के लिए उन्हें मजबूत बनने की सीख दी।

loksabha election banner

बुधवार को एसपी अपर्णा गौतम ने महिला सुरक्षा समिति का गठन कर महिलाओं की सुरक्षा में महत्वपूर्ण कार्यो के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी महिला व किशोरी को कोई परेशान करता है तो इसकी जानकारी वह तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने समाजसेवी संस्थाओं की सदस्यों से कहा कि आज कल घरेलू विवाद के मामले बढ़ रहे हैं। कुछ जागरुक महिलाएं उनका निस्तारण भी आपस में बैठाकर करा देती हैं। कहा कि अगर कोई मामला नहीं सुलझता है तो वह इसकी जानकारी महिला थाना व उन्हें स्वयं दें। जिससे उनकी समस्या का निस्तारण कराया जा सके। अपना हक पाने व समाज में मुकाम पाने को महिलाओं को हौसला रखना होगा। हिम्मत से काम लेना होगा।

-----------------------

छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के तरीके

संवाद सहयोगी, अजीतमल : महिलाओं एवं छात्राओं के लिए चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत स्थानीय जनता इंटर कॉलेज में छात्राओं को आत्मरक्षा के तरीके बताए गए। साथ ही सरकार की ओर से चलाए गए कानूनों के बोर में जानकारी दी गई।

गोष्ठी के दौरान उप निरीक्षक पूनम यादव ने घरेलू हिसा, बच्चों के साथ होने वाली हिसा, यौन हिसा तथा सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कॉलेज की प्रवक्ता दुर्गा दुबे ने पॉक्सो एक्ट, महिला हेल्प लाइन आदि के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि डरने की जरूरत नहीं है। जरूरत है तो विषम परिस्थितियों में समस्या से निपटने की। उस समय टोल फ्री नम्बरों पर कॉल कर बचा सकता है। इस दौरान छात्राओं में प्राची, वर्तिका सिंह, राखी, सौम्या, खुशी, काव्या आदि ने भी अपने अपने विचार रखते हुये साथी छात्राओं का हौसला बढ़ाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.