Move to Jagran APP

प्रियंका की गिरफ्तारी से नाराज कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

संसू दिबियापुर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव की सोनभद्र जिले में गिरफ्तारी से खफा कांग्रसियो

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Jul 2019 11:14 PM (IST)Updated: Sun, 21 Jul 2019 06:19 AM (IST)
प्रियंका की गिरफ्तारी से नाराज कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

संसू, दिबियापुर: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव की सोनभद्र जिले में गिरफ्तारी से खफा कांग्रसियों ने काली पट्टी बांधकर फफूंद चौराहे पर प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने कहा कि सरकार ने अगर 24 घंटे में मांगे नहीं मानी तो वह लोग गिरफ्तारी देंगे और सरकार के खिलाफ विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। शनिवार की दोपहर कांग्रेसी नेता अंशू तिवारी के नेतृत्व में मनमोहन सिंह, वहीद अहमद मंसूरी, विनोद पांडे, रेशमा बेगम, अशोक राजपूत, श्रीकृष्ण पिछडा, दिनेश भदौरिया, पूनम देवी, सुरेश वर्मा सहित तमाम कांग्रेसी फफूंद चौराहे पर हाथों में कांग्रेसी झंडा लेकर और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। काली पट्टी बांध जमीन पर बैठ गए और धरना प्रदर्शन किया। सरकार विरोधी नारे लगाकर प्रियंका गांधी तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं के नारे लगाए। धरने पर बैठे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शासन प्रशासन को चेतावनी दी है अगर 24 घंटे में उनके नेता की मांगे नहीं मानी गई तो वह बड़ी संख्या में गिरफ्तारी देंगे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.