ताड़का का अभिनय देख सहमे बच्चे
संवाद सूत्र एरवाकटरा दशहरा के उपलक्ष्य में कस्बा में चल रहे महोत्सव के आज तीसरे दिन ताड
संवाद सूत्र, एरवाकटरा: दशहरा के उपलक्ष्य में कस्बा में चल रहे महोत्सव के आज तीसरे दिन ताड़का वध लीला का मंचन किया गया। ताड़का का अभिनय देख पंडाल में बैठे दर्शक व बच्चे सहमे-सहमे नजर आए
शुभारंभ समाजसेवी डॉ अनिल यादव ने करते हुए दर्शकों से अपील की कि कोविड-19 का पूर्ण पालन करें। कार्यक्रम आपके लिए आयोजित किया गया है। इसमें किसी प्रकार का व्यवधान न आने की जिम्मेदारी भी हमारी है। मास्क लगाकर लीला देखें भगवान राम की मर्यादा अपने जीवन में अपनाएं। ताड़का वध लीला में कलाकारों ने बेहद मनोरंजन अभिनय भी किए। ताड़का का भयानक विशाल स्वरूप देखकर बच्चे डरे सहमे दिखे। रामलीला समिति में वीरेंद्र सिंह यादव, प्रधान अरुण कुशवाह, गौरव गुप्ता, इंद्र प्रकाश तिवारी, सचिन गुप्ता, अमित शुक्ला आदि मौजूद रहे।