विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

औरैया में सड़क हादसे में बाल-बाल बची BJP नेता की जान, डीसीएम और कार में जोरदार भिड़ंत

Published: Thu, 26 Nov 2026 02:43 PM (IST)

औरैया के ऐरवाकटरा में बिधूना-ऐरवाकटरा मार्ग पर गुरुवार तड़के एक कार और डीसीएम में भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत समेत चार लोग बाल-बाल बच गए, जबकि डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया।

मौके पर खड़ी डीसीएम व बुलडोजर की मदद से कार लेकर जाती पुलिस। जागरण

मौके पर खड़ी डीसीएम व बुलडोजर की मदद से कार लेकर जाती पुलिस। जागरण

HighLights

  1. औरैया में कार-डीसीएम भिड़ंत, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बाल-बाल बचे।

  2. बिधूना-ऐरवाकटरा मार्ग पर गुरुवार तड़के हुआ यह सड़क हादसा।

  3. हादसे के बाद डीसीएम चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार।

संवाद सूत्र, ऐरवाकटरा(औरैया)। थाना क्षेत्र के ऐरवा टीकुर गांव के समीप बिधूना-ऐरवाकटरा मार्ग पर गुरुवार तड़के कार और डीसीएम (मिनी ट्रक) में भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष व मौजूदा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत समेत चार लोग बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद डीसीएम चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत अपने भाई जयप्रकाश, 15 वर्षीय भतीजी सोनाक्षी और जनपद कन्नौज के थाना छिबरामऊ क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी कार चालक देवेंद्र कुमार के साथ जनपद औरैया के थाना फफूंद क्षेत्र के गांव सल्लुपुर में एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।

गुरुवार सुबह करीब चार बजे जैसे ही उनकी कार ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के ऐरवा टीकुर गांव स्थित श्री बूढ़े बाबा प्राचीन शिव मंदिर के समीप पहुंची, तभी सामने से आ रही डीसीएम जिस पर पानी की प्लास्टिक की टँकी लोड थी से भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार व डीसीएम क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद डीसीएम चालक मौके से भाग निकला।
थाना पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा करा दिया। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि दुर्घटना में कार सवार किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई है। सभी लोग दूसरे वाहन से सकुशल अपने घर चले गए। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।