यूपी के औरेया में ईद उल-अजहा की नमाज से पहले गिरा मस्जिद का छज्जा, एक दर्जन लोग घायल
दिबियापुर स्थित मस्जिद में सुबह ईद उल-अजहा की नमाज अदा करने लोग जा रहे थे। तभी वह मस्जिद के छज्जे में पहुंच गए। ज्यादा लोग होने के चलते छज्जा गिर गया जिससे एक दर्जन लोग घायल हो गए। क्षेत्राधिकारी सदर महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मस्जिद का छज्जा जीर्ण क्षीर्ण था। नमाज के पहले कुछ लोग छज्जे पर चढ़ गए थे।