औरेया में 65 साल की महिला की मौत, दरवाजे पर उतरे करंट की चपेट में आने से गई जान
औरेया के दिबियापुर थाना क्षेत्र के औतौ गांव में रविवार को एक 65 वर्षीय वृद्धा की घर के दरवाजे में ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
औरेया के औतौ गांव में वृद्धा की करंट से मौत।
घर के लोहे के दरवाजे में उतरा था बिजली का करंट।
परिजनों के बचाने के प्रयास विफल रहे, पुलिस को सूचना नहीं।
संवाद सूत्र, दिबियापुर(औरेया)। थाना क्षेत्र के औतौ गांव में रविवार को घर के दरवाजे में उतरे करंट की चपेट में आने से 65 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार वृद्धा अपने घर के मुख्य दरवाजे के पास थीं। इसी दौरान किसी कारणवश लोहे के दरवाजे में करंट उतर आया।
दरवाजे का स्पर्श करते ही वह उसकी चपेट में आ गईं। स्वजन ने तत्काल बिजली की आपूर्ति बंद कर किसी तरह उन्हें करंट से अलग किया, लेकिन तब तक वह अचेत हो चुकी थीं। काफी प्रयास के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना नहीं मिली है।
