विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

औरैया में थाली से कुत्ता ले गया रोटी तो हुआ विवाद, बेटे ने डंडे के वार से ली 75 वर्षीय पिता की जान

Published: Mon, 12 Oct 2026 10:17 PM (IST)

एक कुत्ते द्वारा खाने की थाली से रोटी ले जाने पर पिता के ताना मारने से गुस्साए बेटे ने डंडे ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. कुत्ते द्वारा रोटी ले जाने पर पिता-पुत्र में विवाद।

  2. बेटे ने डंडे से पीटकर पिता की हत्या की।

  3. औरैया पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार।

संवाद सूत्र, ऐरवाकटरा (औरैया)। खाने की थाली से कुत्ते के रोटी ले जाने पर पिता ने ताना दिया तो बेटा आग बबूला हो गया। उसने पिता की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना सोमवार दोपहर करीब तीन बजे की ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव नगरिया राजाराम में हुई। आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 75 वर्षीय कंचन सिंह नायक सोमवार दोपहर करीब घर के बाहर बरामदे में चारपाई पर लेटे थे। इसी दौरान उनकी पुत्रवधू कौशल्या के अनुसार, छह वर्षीय पोती गुंजन ने आकर बताया कि चाचा ने बाबा को डंडा मारकर लहूलुहान कर दिया है।

कौशल्या बकरी चराने गई थी। जानकारी मिलते ही कौशल्या मौके पर पहुंचीं, जहां कंचन सिंह की मौत हो चुकी थी। घटना से परिवार में चीख- पुकार मच गई। कंचन सिंह की पत्नी की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। उनके दो बेटे रवि नायक और आजाद नायक तथा तीन बेटियां पारो नायक, रवीना नायक और सरोज नायक हैं। बड़ा बेटा रवि बाहर रहकर काम करता है, जबकि उसकी पत्नी कौशल्या अपने पांच बच्चों 16 वर्षीय आर्यन, 12 वर्षीय अंजली, 10 वर्षीय अनुष्का, आठ साल के रितिक और छह वर्षीय गुंजन के साथ गांव में रहती है। रिश्तेदारी में कार्यक्रम होने के कारण गुंजन को छोड़कर अन्य बच्चे बाहर गए हुए थे।

ऐरवाकटरा थानाध्यक्ष गंगादास गौतम का कहना है कि घटना के कुछ देर बाद कंचन सिंह की मौत हुई। कान के पास डंडा लगने से खून बहने लगा था, समय रहते उपचार न मिलने पर जान गई। सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्र का कहना है कि कुत्ते के रोटी ले जाने पर पिता व बेटे में विवाद हुआ था। गुस्से में बेटे आजाद ने पिता को डंडा मार दिया।

जिसमें उनकी जान चली गई। आरोपित की भाभी कौशल्या की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर, ग्रामीणों व स्वजन से पता लगा कि आरोपित की मानसिक स्थिति कुछ ठीक नहीं। उसकी पत्नी भी उसे छोड़ कर जा चुकी है, वह आजादपुर (बंजारन डेरा) दिबियापुर निवासी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के पीछे का कारण स्पष्ट होगा।

यह भी पढ़ें- औरैया में निचली गंग नहर पर बनेगा 3.15 करोड़ का नया दो लेन पुल, आवागमन में होगी सुविधा