बिधूना में वरिष्ठ महिला का शव चारपाई पर बंधा मिला, हत्या की आशंका
औरैया के बिधूना स्थित बंथरा गांव में एक वरिष्ठ महिला का शव चारपाई पर बंधा मिला, जिससे हत्या की आशंका ...और पढ़ें
-1792757351700_m.webp)
HighLights
बंथरा गांव में वरिष्ठ महिला का शव चारपाई पर बंधा मिला।
घर में लूटपाट के संकेत, बक्से खुले, सामान बिखरा मिला।
पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू की, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।
संवाद सहयोगी, बिधूना (औरैया)। घर के अंदर कमरे के बाहर चारपाई पर एक वरिष्ठ महिला का शव चारपाई पर बंधा मिला। पड़ोस में रहने वाली एक मासूम तसला लेने के लिए पहुंची तो गेट न खुला होने पर उसने घर के लोगों को बताया। पड़ोस के घर से सटे आंगन की दीवार से अंदर झांका गया तो चारपाई पर मृत पड़ा देख शोर मचाकर ग्रामीणों को एकत्र किया गया। इस बीच पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्यों को संकलित किया।
पूछताछ में कुछ लोगों से जानकारी मिली की पड़ोस की एक महिला से दो दिन पहले कहासुनी हुई थी। घटना बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव बंथरा में हुई। हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सीओ पी पुनीत मिश्र ने बताया कि घर पर वह अकेली रहती थीं। पति और दोनों बेटे फरीदाबाद में रहकर काम करते हैं।
करीब 62 वर्षीय भूरी देवी के पति अनंगपाल सिंह सेंगर उर्फ मुन्ना प्राइवेट नौकरी करते हैं जबकि दो बेटे रिंकू व टिंकू फरीदाबाद में रेस्टोरेंट और आटो चलाते हैं। भूरी देवी का शव चारपाई से साड़ी के सहारे बंधा मिला। घर में बिखरा सामान और बक्सों के खुले ताले देखकर ग्रामीणों ने लूटपाट के दौरान हत्या किए जाने की आशंका जताई।
शुक्रवार सुबह करीब सात बजे पड़ोस में रहने वाली एक बच्ची उनके घर तसला लेने पहुंची। दरवाजा नहीं खुलने और आवाज देने पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर उसने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पड़ोसियों ने आंगन से सटी दीवार से झांका और छत के रास्ते घर के अंदर जाकर देखा तो भूरी देवी चारपाई से बंधी पड़ी थीं।
पास में खून से सना तौलिया पड़ा था। यह दृश्य देखकर पड़ोसियों ने पुलिस और स्वजन को जानकारी दी। अनंगपाल सिंह और दोनों पुत्र परिवार सहित गांव के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घर के अंदर कमरे में रखे बक्सों आदि के ताले खुले मिले और सामान बिखरा पड़ा था।
फिलहाल मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर कर रही है। कोतवाली प्रभारी विनेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
