विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

औरैया के श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, 10 अगस्त से फफूंद रेलवे स्टेशन से खाटू श्याम धाम के लिए मिलेगी सीधी ट्रेन

Published: Sat, 01 Aug 2026 12:26 PM (IST)

औरैया के श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है कि प्रयागराज-सीकर साप्ताहिक विशेष ट्रेन फफूंद स्टेशन पर रुकेगी। यह ट्रेन 10 अगस्त ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. फफूंद स्टेशन पर रुकेगी प्रयागराज-सीकर साप्ताहिक विशेष ट्रेन।

  2. 10 अगस्त 2026 से खाटू श्याम धाम के लिए सीधी सुविधा।

  3. औरैया, दिबियापुर के श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत।

संवाद सूत्र, दिबियापुर (औरैया)। औरैया जनपद के श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज-सीकर-प्रयागराज साप्ताहिक विशेष ट्रेन (04161/04162) के संचालन की घोषणा की है। यह ट्रेन फफूंद रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को खाटू श्याम धाम के लिए सीधी रेल सुविधा मिल जाएगी।

रेल प्रशासन द्वारा जारी किए गए पत्र के अनुसार गाड़ी संख्या 04161 प्रयागराज-सीकर साप्ताहिक विशेष ट्रेन 10 अगस्त से 30 नवंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार को संचालित होगी। यह ट्रेन फफूंद रेलवे स्टेशन पर रात 9:20 बजे पहुंचेगी तथा 9:22 बजे सीकर के लिए रवाना होगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 04162 सीकर-प्रयागराज साप्ताहिक विशेष ट्रेन 11 अगस्त से 1 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी।

यह ट्रेन फफूंद रेलवे स्टेशन पर तड़के 3:05 बजे पहुंचेगी और 3:07 बजे प्रयागराज के लिए प्रस्थान करेगी। यह विशेष ट्रेन प्रयागराज, फतेहपुर, गोविंदपुरी, फफूंद, इटावा, आगरा कैंट, भरतपुर, बांदीकुई, दौसा, खाटूश्याम, जयपुर, रींगस और सीकर सहित प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इससे दिबियापुर, फफूंद और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को खाटू श्याम धाम की यात्रा के लिए बड़ी सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें- अंतिम संस्कार के बाद जिंदा लौट आया शख्स, औरैया पुलिस की जांच में सामने आया हैरान करने वाला सच