विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

औरैया में शादी की तारीख तय होने से पहले युवती ने किया सुसाइड, फंदा लगाकर दी जान

Published: Wed, 19 Aug 2026 10:56 PM (IST)

औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र के गुलाबपुर गांव में 20 वर्षीय युवती वर्षा ने शादी की तारीख तय होने से ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. औरैया के गुलाबपुर में युवती ने की खुदकुशी।

  2. शादी की तारीख तय होने से पहले उठाया कदम।

  3. पिता-भाई जयपुर गए थे, पुलिस कर रही जांच।

संवाद सूत्र, फफूंद (औरैया)। थाना क्षेत्र के गांव गुलाबपुर में बुधवार रात 20 वर्षीय युवती ने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय पिता और भाई राखी बेचने के लिए जयपुर गए हुए थे। युवती की शादी भी तय हो चुकी थी और जल्द ही तारीख निर्धारित होनी थी। गांव गुलाबपुर निवासी तारा सिंह की 20 वर्षीय पुत्री वर्षा बुधवार रात खाना खाने के बाद अपनी छोटी बहन रागनी के साथ कमरे में सोने चली गई थी।

रात में वर्षा ने अपने ही दुपट्टे से कमरे में फंदा लगा लिया। जानकारी होने पर स्वजन में चीख-पुकार मच गई। घर पर उसकी छोटी बहन रागनी व भावी अंजली मौजूद थीं। बताया गया कि वर्षा की शादी आशीष पुत्र प्रमोद कुमार निवासी क्लेनापुर, थाना राजपुर, कानपुर देहात के साथ तय हुई थी। दोनों परिवार शादी की तारीख निर्धारित करने की तैयारी में थे।

घटना के समय वर्षा के पिता तारा सिंह और भाई शैलेंद्र जयपुर में राखी बेचने के लिए गए हुए थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। प्रभारी थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, कारण स्पष्ट नहीं है। जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- औरैया में गमछे के फंदे से लटका मिला युवक का शव, गांव में छाया मातम