औरैया में गमछे के फंदे से लटका मिला युवक का शव, गांव में छाया मातम
औरैया के बड़े का पुरवा गांव में 21 वर्षीय युवक शिवेंद्र सेंगर का शव बाग में पेड़ से लटका मिला। ...और पढ़ें

युवक ने किया सुसाइड।
HighLights
औरैया में 21 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला।
मृतक शिवेंद्र सेंगर गांव में परचून की दुकान चलाता था।
परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से स्पष्ट इनकार किया।
संवाद सहयोगी, औरैया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बड़े का पुर्वा में रविवार देर रात 21 वर्षीय युवक का शव गांव के बाहर स्थित बाग में पेड़ की डाल के सहारे
फंदे से लटका मिला। उसके गले में गमछे का जो फंदा था, वह घर से ले गया था। ग्राम बड़े पुर्वा निवासी 21 वर्षीय शिवेंद्र सेंगर गांव में परचून की दुकान चलाते थे। स्वजन के अनुसार, रविवार रात करीब नौ बजे वह दुकान बंद करने के बाद घर आए।
कुछ देर बाद गमछा लेकर घर से बाहर जाने पर मां ने रोका और टोका, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद वह किन परिस्थितियों में गांव के बाहर स्थित बाग में पहुंचा, इसकी जानकारी किसी को नहीं हो सकी। देर रात तक शिवेंद्र के घर वापस न लौटने पर स्वजन ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान बाग में फंदे से शव लटका मिला। शव देखते ही स्वजन में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाया।
पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन स्वजन ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव स्वजन को सौंप दिया। स्वजन ने बाद में युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाली प्रभारी विनेश कुमार ने बताया कि स्वजन ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
