विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

औरैया में तेज रफ्तार बस ने मारी बाइक को टक्कर, हादसे में युवक की मौत

Published: Mon, 24 Aug 2026 02:24 PM (GMT+05:30)

औरैया में बेला-बिधूना मार्ग पर एक तेज रफ्तार निजी बस ने बाइक सवार युवक प्रांशु गुप्ता को टक्कर मार दी, ...और पढ़ें

सड़क हादसे में युवक की मौत।

सड़क हादसे में युवक की मौत।

HighLights

  1. औरैया में तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को टक्कर मारी।

  2. गंभीर घायल युवक प्रांशु गुप्ता की इलाज के दौरान मौत।

  3. हादसे के बाद बस चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी।

संवाद सहयोगी, बिधूना(औरैया)। बेला-बिधूना मार्ग पर कमलपुर पुल के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार निजी बस ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज चिचौली रेफर कर दिया गया।

हालत में सुधार न होने पर चिकित्सक ने उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। देर शाम उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। कस्बे के आदर्श नगर, किशनी रोड निवासी 25 वर्षीय प्रांशु गुप्ता पुत्र सतेंद्र गुप्ता की बेला में फ्लावर डेकोरेशन की दुकान है। स्वजन के अनुसार प्रांशु प्रतिदिन बाइक से बिधूना से बेला स्थित अपनी दुकान पर आता-जाता था।

रविवार सुबह भी वह बाइक से दुकान के लिए निकला था। इसी दौरान बेला-बिधूना मार्ग पर कमलपुर पुल के पास पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार निजी बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि प्रांशु सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कालेज चिचौली रेफर कर दिया। जहां से कानपुर के लिए रेफर कर दिया। स्वजन उसे लेकर कानपुर पहुंचे, जहां देर शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की जानकारी मिलते ही स्वजन में चीख़-पुकार मच गई।दुर्घटना के बाद प्राइवेट बस चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने फरार बस तथा उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मार्ग पर लगे सीसी कैमरों और अन्य माध्यमों से बस की पहचान करने का प्रयास कर रही है। कोतवाली प्रभारी विनेश कुमार ने बताया कि बस की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया था। इलाज के दौरान मौत हो जाने जानकारी प्राप्त हुई है। घटना की तहरीर अभी प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- औरैया में नाबालिग से छेड़खानी के दो दोषियों को चार साल की कठोर सजा, सात साल पुराने मामले में फैसला