किसान भाई ध्यान दें! कृषि यंत्रों पर सब्सिडी पाने का सुनहरा मौका, 27 अक्टूबर तक कर सकेंगे बुकिंग
किसानों को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कृषि यंत्रों पर अनुदान प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन बुकिंग का अवसर दिया गया है।

ये तस्वीर एआई द्वारा जनरेट की गई है।
HighLights
कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू।
27 अक्टूबर रात 12 बजे तक कर सकते हैं आवेदन।
विभागीय पोर्टल www.agriculture.up.gov.in पर करें बुकिंग।
जागरण संवाददाता, औरैया। वित्तीय वर्ष 2026-27 में कृषि यंत्रों पर अनुदान प्राप्त करने के लिए किसानों को ऑनलाइन बुकिंग का अवसर दिया गया है।
उप कृषि निदेशक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन के तहत सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन (एसएमएएम) और फसल अवशेष प्रबंधन (सीआरएम) योजनाओं में उपलब्ध कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया शुरू है।
उन्होंने बताया कि कृषि विभाग की ओर से अवशेष कृषि यंत्रों की ऑनलाइन बुकिंग 27 अक्टूबर की रात 12 बजे तक की जा सकेगी। किसान विभागीय पोर्टल www.agriculture.up.gov.in पर जाकर किसान कार्नर में ‘यंत्र हेतु बुकिंग’ लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
उप कृषि निदेशक ने किसानों से अपील की है कि अनुदान का लाभ लेने के लिए निर्धारित समयसीमा के भीतर ऑनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया पूरी कर लें। किसान टोकन जनरेट करने के अंतिम समय का इंतजार न करें, बल्कि समय रहते आवेदन कर दें, ताकि उन्हें बुकिंग में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
