फिर विद्यालय में बंद किए गए अन्ना मवेशी
संवाद सूत्र, फफूंद(औरैया): शनिवार देर रात खेतों में फसल नष्ट कर रहे 60 गोवंशों को किस
संवाद सूत्र, फफूंद(औरैया): शनिवार देर रात खेतों में फसल नष्ट कर रहे 60 गोवंशों को किसानों ने घेरकर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में ले जाकर बंद कर दिया। गुस्साएं ग्रामीणों का कहना था कि ये आवारा जानवर पलक झपकते ही खेती नष्ट कर दे रहे हैं। सरकार द्वारा इन्हें अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल में रखे जाने के आदेश भी दिए गए हैं। जिसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। लेकिन देर शाम तक कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम मुडेना रामदत्त में शनिवार देर रात ग्रामीणों ने आवारा गोवंशो को लाकर गांव में बने पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बंद कर दिया। ग्रामीणों ने लगभग 60 गोवंशों को विद्यालय में बंद कर कुंडी लगा दी और ग्रामीण वहीं पर एकत्रित हो गए। जानवरों को ग्रामीण स्कूल के अंदर ही पत्ता आदि डाल करके वहीं उनके खाने की व्यवस्था की। रविवार सुबह ग्रामीणों ने बताया की हम लोग इतने परेशान है कि जानवरो को पूरी रात हांकते हांकते राते बीत जाती है। गोवंशों झुंड के झुंड आते हैं और खेतों में घुस जाते हैं। फसल को नष्ट कर देते हैं अगर अकेला एक किसान हो तो उस पर हमला भी कर देते हैं। किसानों ने जिलाधिकारी से क्षेत्र में गोशाला बनवाए जाने की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक कोई भी अधिकारी मौके पर नही पहुंचा था।