सिर्फ दो लाख खाता धारकों ने ¨लक कराई आधार संख्या
जागरण संवाददाता, औरैया : शासन ने बैंक खातों से आधार संख्या ¨लक कराना अनिवार्य कर दिया है
जागरण संवाददाता, औरैया : शासन ने बैंक खातों से आधार संख्या ¨लक कराना अनिवार्य कर दिया है। सभी बैंक प्रबंधकों को 31 मार्च तक हर हालत में खाता धारकों की आधार संख्या उनके खातों से ¨लक कराने का आदेश दिया गया है। लेकिन उनकी लापरवाही और जागरूकता के अभाव के चलते जनपद के बैंक खाता धारक बहुत कम संख्या में खातों से आधार संख्या ¨लक करवा रहे हैं।
सन् 2001 की जनगणना के अनुसार जनपद की कुल जनसंख्या 13 लाख है। करीब आठ लोगों ने अपने बैंक खाते हैं। शासन ने 31 मार्च तक सभी बैंक खातों के साथ आधार संख्या ¨लक कराने का आदेश बैंक प्रबंधकों व अन्य जिम्मेदार अधिकारियों को दिया है, लेकिन उनकी लापरवाही व जागरूकता के अभाव के चलते यह कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है। अब तक करीब दो लाख खाता धारकों ने ही अपने खातों से आधार संख्या ¨लक कराई है। बैंक के जिम्मेदार अधिकारियों की मानें तो खातों से आधार संख्या ¨लक कराने का कार्य तेजी से चल रहा है। एलडीएम दूध नाथ ने बताया कि खाता धारकों को आधार संख्या ¨लक कराने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। लेकिन अभी तक बहुत कम संख्या में खाता धारकों ने यह कार्य कराया है। उन्होंने सभी बैंक प्रबंधकों को आदेश दिया है कि लोगों को जागरूक कर निर्धारित समयावधि में यह कार्य कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि जो लोग 31 मार्च तक यह कार्य नहीं कराएंगे उनके खाता सीज कर दिये जाएंगे तथा लापरवाही बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है।