सिलेंडर में आग लगने से हड़कंप
बाबरपुर (औरैया) संवाद सूत्र : खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर लीक होने से मोहल्ला आजादनगर स्थित एक घर म
बाबरपुर (औरैया) संवाद सूत्र : खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर लीक होने से मोहल्ला आजादनगर स्थित एक घर में आग लग गई। आग की लपटें देख घर में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तथा उसने आग पर काबू पाया। मोहल्ला आजादनगर पर स्थित छेदा लाल वर्मा के मकान में रहने वाले एक किराएदार द्वारा बीती शाम खाना बनाते समय लीक सिलेंडर से आग लग गई। आग लगते ही मकान में रहने वाले अन्य किरायेदार घर से बाहर की ओर भागने लगे। मोहल्ले के लोगों ने मकान में रहने वाले बुजुर्गो को बाहर निकाल लिया। मामले की जानकारी वहां मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक चन्द्रिका प्रकाश यादव को दी गई। इस पर उन्होंने फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।