दीपावली पर ट्रैफिक कंट्रोल में छूटा पसीना
औरैया, जागरण संवाददाता : दीपावली की पूर्व संध्या पर शहर में उमड़े ट्रैफिक को कंट्रोल करने में यातायात
औरैया, जागरण संवाददाता : दीपावली की पूर्व संध्या पर शहर में उमड़े ट्रैफिक को कंट्रोल करने में यातायात पुलिस का पसीना छूट गया। देर शाम तक यातायात पुलिस प्रमुख चौराहों पर मौजूद रही। इसके बावजूद बार -बार थोड़ी-थोड़ी देर को जाम लगता रहा।
दीपावली के चलते बुधवार को शहर की सड़कें मुसाफिरों से पैक रही। शाम को सड़कों पर लोड इतना बढ़ गया कि चार पहिया तो दूर दोपहिया वाहनों को भी निकलने में परेशानी उठानी पड़ रही थी। खास तौर से सुभाष चौराहा, दिबियापुर बस स्टैंड, सदर बाजार, तहसील तिराहा, ब्लाक गेट, जेसीज चौराहा, संकट मोचन मार्केट में हालत यह रही कि वाहनों के फंसे होने के चलते पैदल निकलने वालों को भी खासी जहमत उठानी पड़ी। हालत देखकर यातायात पुलिस हरकत में आई। यातायात प्रभारी केडी यादव दलबल के साथ ट्रैफिक कंट्रोल में जुट गए। सुभाष चौराहा पर यातायात पुलिस ने डंडा फटकार कर जाम लगा रहे वाहन चालकों को भगाया।