विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हुड़दंग की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर पथराव

By Edited By:
Published: Thu, 28 Mar 2013 08:25 PM (IST)Updated: Thu, 28 Mar 2013 08:27 PM (IST)

News Article Hero Image

बिधूना : होली पर होरियारों ने कई जगह हुड़दंग किया, गांव ताजपुर के निकट हुड़दंग की सूचना पर पहुंची पुलिस पर होरियारों ने पथराव भी किया। पुलिस ने इस मामले में तीन दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू की है।

पुलिस को सूचना मिली कि ताजपुर के निकट होली खेलने वाले आम लोगों के साथ न सिर्फ बदसलूकी कर रहे हैं बल्कि उनके कपड़े फाड़ने के साथ मारपीट भी कर रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो इन लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने जैसे ही तेवर दिखाए तो उक्त लोग भाग गए। पुलिस ने एक ट्रैक्टर को अपनी गिरफ्त में लिया है। इस ट्रैक्टर पर डीजे लगाया गया था। उधर बिधूना से भिखरा की ओर जा रहे एक ट्रैक्टर की ट्राली धूल मिंट्टी फेंक रहे हुड़दंगियों से बचाने के चक्कर में पलट गई जिसमें तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रिफर कर दिया गया। घायल सराय लुधपुरा भिखरा के थे। एक अन्य घटना में सुंदरपुर निवासी शिवपाल और उसकी पुत्र रवी को खेतों पर जाकर लाठी से पीटकर घायल कर दिया गया। बताया जाता है कि उक्त दोनों भी हुड़दंगियों का शिकार हुए। इधर प्रशासन ने दारू भांग की दुकानें बंद करा दी थी इसके चलते दारू के शौकीन लोग भटकते नजर आए। यहां होलिका दहन के बाद ही जगह-जगह होरियारों ने हुड़दंग मचाना शुरु कर दिया था। उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, कोतवाली प्रभारी प्रवेश राणा पुलिस बल के साथ क्षेत्र में निगरानी करते रहे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर