संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, कोहराम
उझारी घर में सो रहे 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। इससे स्वजनों में कोहराम मचा है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Aug 2020 05:00 PM (IST)Updated: Mon, 17 Aug 2020 12:46 AM (IST)
उझारी : घर में सो रहे 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। इससे स्वजनों में कोहराम मचा है।
मामला सैदनगली थाना क्षेत्र के सूमाठेर गांव का है। किसान स्वर्गीय खानचंद सिंह का 30 वर्षीय पुत्र राजेंद्र सिंह शनिवार देर रात खाना खाने के बाद अपने घर में सोया था। देर रात स्वजनों ने चारपाई पर उसका शव पड़ा देखा तो कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। राजेंद्र सिंह की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा का कहना है किसान राजेंद्र सिंह का शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट व तहरीर मिलने पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें