मामूली विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला
बछरायूं पुराने विवाद के चलते युवक पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Sep 2020 11:51 PM (IST)Updated: Fri, 04 Sep 2020 11:51 PM (IST)
बछरायूं : पुराने विवाद के चलते युवक पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला क्षेत्र के गांव ढ्योटी का है। यहां रहने वाले लोकेश व राजकुमार में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है गुरुवार की दोपहर लोकेश, मोहित, नीलम व ममता ने राजकुमार को अकेला पाकर घेर लिया। धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में चार लोगों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष पांडे ने बताया घायल राजकुमार की तहरीर पर एनसीआर दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें