Move to Jagran APP

लोकसभा चुनाव में भाजपा लड़ने जा रही विकास-सुशासन और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की लड़ाईः योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन की लड़ाई लड़ने जा रही है।

By Nawal MishraEdited By: Published: Sat, 02 Feb 2019 06:15 PM (IST)Updated: Sat, 02 Feb 2019 06:44 PM (IST)
लोकसभा चुनाव में भाजपा लड़ने जा रही विकास-सुशासन और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की लड़ाईः योगी

अमरोहा, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कार्यकर्ताओं के सामने लोकसभा चुनाव का एजेंडा रखते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में भाजपा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन की लड़ाई लड़ने जा रही है। भाजपा कार्यकर्ता मेहनत कर रहे हैं। मेरा परिवार भाजपा परिवार का भाव लोकसभा चुनाव से पहले रखना है। नरेंद्र मोदी की सरकार आजादी के बाद की पहली ऐसी सरकार है, जिसमें बिना भेदभाव के समाज को पथ पर लाने का काम किया गया है। केंद्र में सभी के हितों के लिए काम करने वाली सरकार है। उसी तरह प्रदेश में हम दो साल से काम कर रहे हैं। योगी आज पश्चिम क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में कार्यकर्ताओं के बीच थे।

loksabha election banner

भाजपा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध 

पिछली बार विधानसभा चुनाव में एक ही बात सामने आती थी कि सत्ता के संरक्षण में गुंडे पल रहे है। भाजपा ने गुंडों को कहां पहुंचाने का काम किया है। गुंडे आज जान की भीख मांग रहे हैं। भाजपा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। आज जिलों में बिना किसी भेदभाव के हर आदमी के चेहरे पर खुशी लाने का काम किया है। पिछली सरकार आपके पर्वों को नहीं मनाने देती थी।  हमने आपकी आस्था का सम्मान किया। भाजपा ने न केवल कावड़िया बल्कि जन्माष्टमी कार्यक्रम को भव्य मनाने का काम किया। आज का कुंभ देखिए, उसे एक वैश्विक पहचान मिली है। 2019 के चुनाव में भाजपा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद विकास और सुशासन की लड़ाई लड़ने वाली है। भाजपा का इससे गठबंधन होगा।

भाजपा के सामने देश को नोचने वालों का गठबंधन 

भाजपा के सामने दूसरी ओर देश को नोचने वाले और भारत विरोधवालों का गठबंधन होगा। इसके लिए हम सबको तैयार रहना होगा। जाति के आधार पर बंटना नहीं है। मेरा परिवार भाजपा परिवार मेरा बूथ सबसे मजबूत, की थीम पर चलना है। जब भाजपा कार्यकर्ता चलेगा तो कोई कारण नहीं कि मोदी के नेतृत्व में इस बार हम 74 प्लस करेंगे। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों की पांच साल से हालत खराब थी। पिछले दो साल में हमारी सरकार ने  गन्ना भुगतान किया। किसानों के भुगतान के लिए समय सीमा तय कर दी है। सरकार अन्यथा आगे की सख्त कार्रवाई करने को मजबूर होगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए अग्रिम पंक्ति के सेनानी के रूप में बैठे बूथ कार्यकर्ता मिलकर काम करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.