Move to Jagran APP

अधिकारों के लिए आवाज बुलंद कर रहीं महिलाएं : अंबुज

अमरोहा भारत में अब महिलाएं पहले की तरह बंदिशों में जकड़ी हुई नहीं हैं वह आवाज बुलंद कर रही हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Mar 2021 11:39 PM (IST)Updated: Mon, 08 Mar 2021 11:39 PM (IST)
अधिकारों के लिए आवाज बुलंद कर रहीं महिलाएं : अंबुज

अमरोहा : भारत में अब महिलाएं पहले की तरह बंदिशों में जकड़ी हुई नहीं हैं, वह आवाज बुलंद कर अपने अधिकारों के लिए आगे बढ़ रही हैं। महिला व पुरुषों के बीच लिग भेद की दूरी समाप्त हो रही हैं। यह बात अंबुज ने कही।

loksabha election banner

वह उमापति महादेव कालेज ऑफ फार्मेसी में महिला अंतरराष्ट्रीय दिवस पर आयोजित गोष्ठी को विशिष्ट अतिथि पद से संबोधित कर रहे थ। कहा लोग अब भी महिलाओं के साथ अनुचित व्यवहार करते हैं, ऐसे लोगो के लिए सरकार सख्त कानून बनाकर उसको रोकने का काम कर रही हैं, ताकि महिलाओं के प्रति समाज का नजरिया बदल सके।

छात्र-छात्राओं ने लघु नाटिका और गीतों के जरिये महिला सशक्तीकरण पर प्रकाश डाला। गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि नीरू जैन, विशिष्ट अतिथि अंबुज जैन, महाविद्यालय प्रबंधक शिव स्वरूप टंडन, लीलाधर अरोड़ा, अनिल स्वरूप टंडन, नीरज सरन अग्रवाल, योगेश जैन, ब्रजनारायण अग्रवाल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा के माल्यार्पण से किया। इसके बाद निधि अरोड़ा, डॉ. हिमांशु अरोड़ा ने मुख्य अतिथि नीरू जैन अतिविशिष्ट महिलाएं शोभा टण्डन, ममता टण्डन, गीता गर्ग, प्रेरणा शर्मा, मंजू टण्डन, सुनिता शर्मा को पुष्पगुच्छ, पुस्तक और शॉल देकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि नीरू जैन ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में डॉ. मोहम्मद तारिक, अनिल कुमार जग्गा, सचिन शर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर नागेन्द्र प्रसाद मौर्य, डॉ. राजन लाल, डॉ. राजेश राजपूत, लवनीत कुमार आदि मौजूद रहे।

महिलाएं पुरुषों से किसी क्षेत्र में कम नही: रेनू

मंडी धनौरा: महिला दिवस पर विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम किए गए। सीएसएस एकेडमी में प्रबन्धक रेनू चौधरी ने कहा कि महिलाएं पुरुषों से किसी क्षेत्र में कम नही है। महिलाओं को अपने अंदर छुपी हुई प्रतिभा उजागर करने की जरूरत है। यहां प्रधानाचार्य रुपाली चौधरी,सोनिया जैन, रविन्द्र कौर,सीमा, सविता भटनागर, अनिता चौधरी आदि मौजूद थे। ग्राम लोहर्रा स्थित फतेहसिंह यादव इंटर कालेज में महिला दिवस पर इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग की छात्रा प्रज्ञा को एक दिन का प्रधानाचार्य बनाया गया। यहां देवव्रत यादव सुरभि यादव आदि मौजूद थे। उधर लिटिल एंजेल स्कूल ग्राम चुचैला कलां में महिला दिवस पर कार्यक्रम किया गया। यहां कक्षा नौ की छात्रा सानिया को एक दिन का प्रधानाचार्य बनाया गया। यहां अजय चौहान आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.