राशन न मिलने पर महिलाएं भड़कीं, अभद्रता का आरोप
उझारी नगर के कुछ राशन डीलर अपनी मनमानी कर रहे हैं।
By JagranEdited By: Published: Wed, 03 Jun 2020 07:43 PM (IST)Updated: Wed, 03 Jun 2020 07:43 PM (IST)
उझारी : नगर के कुछ राशन डीलर अपनी मनमानी कर रहे हैं। कभी राशन न होने की बात कहकर कार्डधारकों को टरकाते हैं, तो कभी मशीन खराब होने का बहाना बनाकर बिना राशन दिए घर भेज देते हैं। बुधवार को राशन लेने पहुंची तीन महिलाओं का धैर्य उस समय टूट गया जब डीलर पति ने राशन देने से इंकार कर दिया। महिलाओं ने राशन के लिए जिद की तो अभद्र व्यवहार किया। महिला शाहीन परवीन, कृष्णा देवी व खुर्शीदा बेगम ने डीलर पति की शिकायत डीएम उमेश मिश्र को पत्र भेजकर की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें