रिश्तों का कत्ल : अमरोहा में प्रेमी भांजे के साथ मिलकर पति की हत्या
अमरोहा के आदमपुर थानाक्षेत्र के गांव चक फेरी में महिला ने अपने प्रेमी भांजे के साथ मिलकर पति नेमी (40) को रस्सी से गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया।
By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 31 May 2018 10:41 AM (IST)Updated: Fri, 01 Jun 2018 07:28 AM (IST)
अमरोहा (जेएनएन)। प्रदेश के अमरोहा जिले में एक महिला ने पवित्र रिश्ते का कत्ल कर दिया। अपने भांजे के साथ प्रेम के चक्कर में फंसी एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला रस्सी से घोंट दिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका प्रेमी फरार है।
अमरोहा के आदमपुर थानाक्षेत्र के गांव चक फेरी में महिला ने अपने प्रेमी भांजे के साथ मिलकर पति नेमी (40) को रस्सी से गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। कल देर रात महिला की दस वर्ष की बेटी ने घटना की सूचना अपने ताऊ इमरत सिंह को दी। इमरत की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपित पत्नी मानगो देवी को हिरासत में ले लिया है। प्रेमी रंजीत कुमार फरार है।
बताया गया है कि मृतक की पत्नी मनगो का सगे भांजे से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इनके बीच अवैध संबंध भी थे। पति इनके प्रेम संबंधों में रोड़ा बना हुआ था। इसके चलते ही वारदात को अंजाम दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें