सोते समय कीड़े के काटने से महिला की मौत
हसनपुर आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव गुरैठा निवासी महिला की कीड़े के काटने से महिला की मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Jul 2020 11:03 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jul 2020 11:03 PM (IST)
हसनपुर : आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव गुरैठा निवासी महिला की कीड़े के काटने से शनिवार की रात मौत हो गई। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को गंगा में जल प्रवाहित कर दिया।
गांव निवासी किसान गिरधारी सिंह की भूमि जनपद सम्भल के गांव चाऊपुरा में है। उन्होंने गन्ने की फसल बो रखी है। फसल की रखवाली के लिए खेत पर मढ़ैया डालकर रहते हैं। शुक्रवार की रात पत्नी कलावती (53) को सोते हुए किसी कीड़े ने काट लिया। शनिवार को उनकी मौत हो गई। मौत के बाद गमगीन माहौल में परिजनों ने शव को गंगा में प्रवाहित कर दिया। मृतका ने अपने पीछे पांच पुत्री तथा दो पुत्रों को छोड़ा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें