महिला से सिपाहियों ने की बदसलूकी, वीडियो वायरल
गजरौला, जासं : थाना क्षेत्र के गांव की महिला ने दो सिपाहियों पर आधी रात में घर आकर बदसलूकी व गाली गल
गजरौला, जासं : थाना क्षेत्र के गांव की महिला ने दो सिपाहियों पर आधी रात में घर आकर बदसलूकी व गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। इस प्रकरण का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि पुलिस इन आरोपों को निराधार बता रही है।
थाना क्षेत्र के गांव नवादा निवासी एक महिला का अपने जेठ से विवाद चल रहा है। इस मामले की पुलिस जांच कर रही है। रविवार को महिला ने हल्के के दो सिपाहियों पर आधी रात में घर आकर बदसलूकी कर गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए एक वीडियो बनाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया महिला द्वारा लगाया गया आरोप निराधार हैं। दोनों पक्षों में जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। दूसरे पक्ष ने भी महिला पर मारपीट करने की तहरीर दी।