Move to Jagran APP

महिलाओं को अधिकार दिए बिना सशक्त भारत की कल्पना व्यर्थ

गजरौला जब तक देश की महिलाओं को संवैधानिक अधिकार देकर सशक्त नहीं किया जाएगा तब तक सशक्त व खुशहाल भारत की कल्पना नहीं की जा सकती। यह बात सत्य पथ के संस्थापक शेर सिंह बौद्ध ने बतौर मुख्य अतिथि कही।

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Mar 2019 10:46 PM (IST)Updated: Sat, 09 Mar 2019 10:46 PM (IST)
महिलाओं को अधिकार दिए बिना सशक्त भारत की कल्पना व्यर्थ
महिलाओं को अधिकार दिए बिना सशक्त भारत की कल्पना व्यर्थ

गजरौला : जब तक देश की महिलाओं को संवैधानिक अधिकार देकर सशक्त नहीं किया जाएगा, तब तक सशक्त व खुशहाल भारत की कल्पना नहीं की जा सकती। यह बात सत्य पथ के संस्थापक शेर सिंह बौद्ध ने बतौर मुख्य अतिथि कही।

loksabha election banner

वह शुक्रवार की रात ग्राम खाईखेड़ा खादर में सत्य पथ द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। महिलाओं को हर क्षेत्र में बराबर भागीदारी मिलने की वकालत की। कहा महिलाएं किसी भी रूप में कम नहीं हैं। आज पूरी दुनिया में बहुत महिलाएं अपनी क्षमता का परिचय देकर दुनिया में नाम रोशन कर रही हैं। इसलिए हमें महिलाओं को किसी भी रूप में कमतर नहीं आंकना चाहिए।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सत्यवती को संविधान की प्रति भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में लीलावती, मंजू रानी, सत्यवती, कमला देवी, कोशिद्री, सीतावती, सावित्री, कुसुम रानी, अजीत सिह, मलखान सिंह, बब्लू सिंह, मेहर सिंह, पीतम सिंह, परम सिंह, प्रदीप कुमार, कलुवा, रामचंद्र सिंह, अमरजीत, गणेशी, नरेंद्र सिंह, जसवंत सिंह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.