Move to Jagran APP

भरभरा कर गिरा विधवा का मकान

विधवा का मकान भरभरा कर गिर पड़ा। परिजनों ने भाग कर खुद को बचाया। घटना में सारा सामान नष्ट हो गया। हादसा होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 10:37 PM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 10:37 PM (IST)
भरभरा कर गिरा विधवा का मकान
भरभरा कर गिरा विधवा का मकान

अमरोहा : विधवा का मकान भरभरा कर गिर पड़ा। परिजनों ने भाग कर खुद को बचाया। घटना में सारा सामान नष्ट हो गया। हादसा होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इसमें एक लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।

loksabha election banner

यह घटना देहात थाना क्षेत्र के गांव अहमदगढ़ की है। यहां पर स्वर्गीय भूरे ¨सह का परिवार रहता है। विधवा पत्नी बब्बो देवी व उसके चार बच्चे हैं। मजदूरी कर परिवार चला रहे हैं। सोमवार दोपहर सभी लोग घर में मौजूद थे। अचानक मकान की छत से मिट्टी गिरनी शुरू हुई। मिट्टी गिरती देख परिवार के सभी सदस्य बाहर की तरफ भागे। अभी परिजन बाहर ही निकले थे कि मकान भरभरा कर गिर पड़ा।

मकान गिरने की आवाज सुनकर किसी अनहोनी की आशंका में गांव के लोग भी घटना स्थल की तरफ दौड़े। परंतु बब्बो व उसके बच्चों को सकुशल देखकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इस घटना में विधवा का सारा घरेलू सामान नष्ट हो गया। पीड़िता ने घटना में एक लाख रुपये का नुकसान बताया है। ग्राम प्रधान शांति देवी ने सरकारी मदद के लिए तहसील प्रशासन को सूचना दे दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.