शोभायात्राओं को शनिसेना ने स्वागत किया
शनिसेना कार्यकर्ताओं ने दूर दराज क्षेत्रों की नगर से गुजरी गणेश मूर्ति विसर्जन शोभायात्राओं को स्वागत किया। वहीं विसर्जन शोभायात्रा में शामिल भक्तों को जलपान भी कराया।
गजरौला: शनिसेना कार्यकर्ताओं ने दूर दराज क्षेत्रों की नगर से गुजरी गणेश मूर्ति विसर्जन शोभायात्राओं को स्वागत किया। वहीं विसर्जन शोभायात्रा में शामिल भक्तों को जलपान भी कराया। शनिसेना के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र स्वामी ने बताया रविवार को सम्भल, मुरादाबाद, चंदौसी आदि के भक्तगण गणेश प्रतिमा विसर्जन को ब्रजघाट गंगा घाट के लिए गुजरे। क्षेत्रों की विसर्जन शोभायात्रा गजरौला पहुंचने पर शनिसेना के कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर सीओ आफिस के निकट शिविर लगाकर स्वागत करते हुए जलपान कराया। इस दौरान गणेश प्रतिमाओं की पूजा अर्चना क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। स्वागत करने वालों में सुरेंद्र स्वामी, बाबा अनाथ फकीर, शुभम, सचिन, नितिन, रोबिन, केहर सैनी, दयानंद शर्मा, रवि, राहुल, राजीव शुक्ला, राजू यादव, गुरमित, कपिल आदि मौजूद रहे।