विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'इंस्पेक्टर साहब! मेरा डॉक्टर पति मुझे नशे की गोली खिलाकर...अस्पताल में काम करने वाले दो और लड़के भी''...

By Asif AliEdited By: Mohammed Ammar
Published: Thu, 21 Sep 2023 06:38 PM (IST)

Amroha Crime News विवाहिता ने अस्पताल के लिए खरीदी गई जमीन में आधा पैसा भी दिया था। आरोप लगाया कि ...और पढ़ें

Amroha News : 'इंस्पेक्टर साहब! मेरा डॉक्टर पति मुझे नशे की गोली खिलाकर
Amroha News : 'इंस्पेक्टर साहब! मेरा डॉक्टर पति मुझे नशे की गोली खिलाकर

संवाद सूत्र, जोया : दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए विवाहिता ने पति समेत सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि पति के दूसरी महिलाओं से अवैध संबंध हैं तथा पति के अस्पताल में काम करने वाले दो युवक भी पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करते थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें - SDM Viral Video : बस इतनी सी बात पर गुस्सा गए SDM साहब; करतूत हो गई CCTV में कैद- देखें वीडियो

यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी युवक चिकित्सक है तथा अस्पताल का संचालन करता है। उसकी शादी 5 जनवरी 2013 को हुई थी। पत्नी भी चिकित्सक है। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। मकान बनाने के लिए पहले 50 लाख रुपये ले लिए परंतु फिर भी मारपीट की जाती थी।

नशे की गोली खिलाने का लगाया आरोप

विवाहिता ने अस्पताल के लिए खरीदी गई जमीन में आधा पैसा भी दिया था। आरोप लगाया कि जब अस्पताल के दो कर्मी उसके साथ छेड़छाड़ करते थे। पति से शिकायत करने पर उल्टे आरोप लगाता था। जबकि पति के अवैध संबंध कई अन्य महिलाओं से हैं। नशे की गोली खिलाकर कमरे में बंद कर देता था। 10 सितंबर की रात पति ने मारपीट कर घर से निकालने की कोशिश की तथा गला दबाया।

पीड़िता ने मामले की शिकायत फोन पर एसपी से की थी। पुलिस मौके पर तो पहुंची, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। विवाहिता ने अपनी जान को खतरा बताते हुए थाने में तहरीर दी थी। सीओ विजय कुमार राणा ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर पति समेत सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।