विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमरोहा में बेटियों का दबदबा, प्रदेश की मेरिट लिस्ट में छाईं वंशिका और छवि; जिला टॉपर बनीं आंशिका

Published: Thu, 23 Apr 2026 10:33 PM (IST)

अमरोहा की वंशिका और छवि चौहान ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश स्तर पर क्रमशः आठवां और दसवां स्थान ...और पढ़ें

वंश‍िका, छव‍ि और अंश‍िका

वंश‍िका, छव‍ि और अंश‍िका

HighLights

  1. हाईस्कूल में वंशिका ने 96.50 और छवि ने 96.17 प्रतिशत अंक प्राप्त किए

  2. इंटरमीडिएट में आंशिका ने 94.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला किया टाप

जागरण संवाददाता, अमरोहा। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में आरएसएम सिख इंटर कालेज खंडसाल कलां की छात्रा वंशिका और छवि चौहान ने प्रदेश स्तर पर नाम रोशन किया है। वंशिका 96.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आठवें तो छवि 96.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दसवें स्थान पर रही हैं।

वहीं, इंटरमीडिएट में रामपाल सिंह इंटर कालेज रजोहा की छात्रा आंशिका ने 94.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टाप किया है। जिससे स्वजनों में खुशी की लहर है। अभिभावकों के घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। वहीं, डीआइओएस डा. प्रवेश कुमार दोनों होनहार छात्राओं को शुभकामनाएं दीं हैं।

गुरुवार शाम चार बजे यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षाफल घोषित हुआ है। लिहाजा सभी परीक्षार्थियों के दिलों की धड़कनें बड़ी हुई थीं। वह दोपहर से ही परीक्षाफल के लिए उत्सुक नजर आए। शाम चार बजे पहले से ही सभी मोबाइल फोन और साइबर कैफे पर परीक्षाफल देखने के जुट गए।

चार बजे जैसे ही परीक्षाफल घोषित हुआ तो परीक्षार्थी खुशी से झूम उठे। आरएसएम सिख इंटर कालेज खंडसाल कला की कक्षा 10वीं की छात्रा वंशिका ने 579 यानी 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया। वही जिले की टापर भी रही।

इसी कालेज की छवि चौहान ने 577 यानी 96.17 अंक प्राप्त कर प्रदेश स्तर पर दसवां स्थान तथा जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसी कालेज की छात्रा इशिका ने भी 96 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जिले में तीसरा स्थान प्राप्त कर अपने कालेज का नाम रोशन किया है।

तीनों होनहार छात्राएं एक ही कालेज की होने पर स्टाफ में खुशी की लहर है। वहीं, इंटरमीडिएट में रामपाल सिंह इंटर कालेज रजोहा हसनपुर की छात्रा आंशिका ने 472 यानी 94.40 प्रतिशत अंक प्राप्त जिला टाप किया है।

यश पब्लिक इंटर कालेज गजरौला की छात्रा लवी ने 467 यानी 93.40 अंकों से जिले में दूसरा तथा कमलेश गिल इंटर कालेज भारापुर माफी गजरौला की होनहार छात्रा भूमि शर्मा ने 466 यानी 93.20 अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। कालेज स्टाफ में खुशी का माहौल है। उन्होंने होनहार तीनों विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी है।

इधर, होनहारों के घर देर शाम तक बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। उधर, यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षाफल घोषित होने पर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल गए। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

शहर के कालेजों में भी छात्र-छात्राओं को शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही परीक्षार्थियों ने एक-दूसरे के साथ सेल्फी लेकर राहत की सांस ली। शाम तक यह सिलसिला चलता रहा।

यह भी पढ़ें- बरेली की बेटियों का धमाल! UP बोर्ड रिजल्ट में नंदिनी और सुरभि ने गाड़े सफलता के झंडे, प्रदेश में पाई दूसरी और तीसरी रैंक