यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अमरोहा में उलेमा ने छात्रा से किया दुष्कर्म Amroha News
का एक और मामला सामने आया है। मदरसा संचालक ने एक छात्रा को हवस का शिकार बनाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अमरोहा। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में निजी मदरसे के संचालक उलेमा ने मदरसे में पढऩे वाली छात्रा से छात्रा से दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोप है कि 20 दिसंबर की रात को आरोपित ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। 23 दिसंबर को छात्रा के माता-पिता मदरसे के छात्रावास में छात्रा से मिलने पहुंचे तो डरी सहमी बेटी ने आपबीती परिजनों को बताई। परिजनों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि मदरसा संचालक हाफिज बहार अली द्वारा छात्रा से दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है।
