रिश्ता टूटने के बाद दो पक्षों में चले लाठी-डंडे
जागरण संवाददाता, अमरोहा: रिश्ता टूटने के बाद दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी गई है।
अमरोहा: रिश्ता टूटने के बाद दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी गई है।
यह घटना नगर कोतवाली के मुहल्ला इस्लामनगर की है। यहां रहने वाले सरफराज हुसैन ने पड़ोसी जमशेद की बेटी का रिश्ता बिजनौर जनपद के नूरपुर निवासी मुश्ताक के बेटे उस्मान के साथ कराया था। पांच दिन पहले दोनों पक्षों में विवाद होने के कारण रिश्ता टूट गया था। पंचायत के माध्यम से दोनों पक्षों में समझौता भी हो गया।
मंगलवार शाम को सरफराज व जमशेद के परिजनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग घरों से निकल आए तथा मारपीट होने लगी। इनके बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों की तरफ से सात लोग घायल हो गए। मुहल्ले के अन्य लोगों ने मामला शांत कराया।
घायलों में सरफराज, उनका बेटा फिरोज, पत्नी सकीना व भाई जीशान तथा दूसरे पक्ष के जमशेद, उनका बेटा तसव्वुर व पत्नी रुकैया शामिल हैं। सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है। वहीं, मुहल्ले के लोग समझौता कराने में जुटे थे।