यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अमरोहा में मुठभेड़ में एक बदमाश तथा दो सिपाही घायल
अमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के श्यामपुर के जंगल में दो बदमाशों की सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह ने पुलिस टीम के साथ बदमाशों की घेराबंदी की।

अमरोहा (जेएनएन)। अमरोहा में डकैती की सूचना पर कल देर रात पुलिस ने बदमाशों को घेरने में बड़ी सफलता प्राप्त की। पुलिस से घिरा देख बदमाशों ने फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया जबकि अन्य भागने में सफल रहे। इस दौरान गोली लगने से दो पुलिसकर्मी भी घायल हैं।
अमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के श्यामपुर के जंगल में दो बदमाशों की सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह ने पुलिस टीम के साथ बदमाशों की घेराबंदी की। यहां बाइक से दो बदमाश काकंर सराये की ओर को पुलिस पर गोलियां चलाते हुए भागने का प्रयास कर रहे थे।
जिसमें काफी देर तक पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। दो सिपाही तारीक व गौरव गोली लगने से घायल हुए। एक बदमाश हनीफ कुरेशी पुत्र लतीफ कुरेशी निवासी फत्तेहपुर थाना मैनाठेर मुठभेड मे घायल हुआ। दूसरा बदमाश भागने में सफल रहा। पकड़े गए बदमाश ने भागने वाले बदमाश का नाम यूसुफ पुत्र शाहनेबाज निवासी मबईडोल थाना असमोली जिला सम्भल बताया। नगर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस से मुठभेड़ में घायल बदमाश को मेरठ में भर्ती कराया गया है।