Move to Jagran APP

पुलिस ने अभियान चलाकर वसूला तेइस हजार शमन शुल्क

यातायात माह के तहत पुलिस ने क्षेत्र में सघन चै¨कग अभियान चलाकर पांच दर्जन वाहनों का चालन किया वहीं तेइस हजार तीन सौ रुपए का शमन शुल्क भी वसूला। पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान से नियम कानून को ताक पर वाहन चलाने वालों में खलबली मची रही। इन दिनों यातायात माह अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत पुलिस लोगों को सड़क यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रही है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 10:54 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 10:54 PM (IST)
पुलिस ने अभियान चलाकर वसूला तेइस हजार शमन शुल्क
पुलिस ने अभियान चलाकर वसूला तेइस हजार शमन शुल्क

मंडी धनौरा : यातायात माह के तहत पुलिस ने क्षेत्र में सघन चे¨कग अभियान चलाकर पांच दर्जन वाहनों का चालान किया। वहीं तेइस हजार तीन सौ रुपये शमन शुल्क वसूला। पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान से नियम कानून को ताक पर वाहन चलाने वालों में खलबली मची रही।

loksabha election banner

इन दिनों यातायात माह अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पुलिस लोगों को सड़क यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रही है। वहीं नियम कानून को ताक पर रखकर वाहन चलाने वालों का चालान कर शमन शुल्क वसूला जा रहा है। सोमवार को पुलिस ने रसूलपुर पुलिस चौकी, शेरपुर चौकी व बिजनौर जनपद की सीमा पर सघन वाहन चे¨कग अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट लगाने वाले व दो पहिया वाहन पर तीन सवारियां ढोने वालों पर कार्रवाई कर कुल 64 लोगों के चालान किए गए। वहीं इस दौरान तेइस हजार तीन सौ रुपए का शमन शुल्क वसूला गया।

इस मौके पर कुछ वाहन चालकों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई मगर खाकी के आगे किसी की नहीं चल पाई। थाना प्रभारी निरीक्षक अर¨वद मोहन शर्मा ने बताया नियम कानून को ताक पर रखने वालों को किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

वाहन चे¨कग अभियान चलाया अमरोहा: यातायात माह के मद्देनजर सोमवार शाम को वाहन चे¨कग अभियान चलाया गया। एसपी डॉ. विपिन ताडा के आदेश पर पुलिस ने शाम को वाहन चे¨कग अभियान चलाया। प्रत्येक थाने की पुलिस ने वाहन चे¨कग की। यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। टीएसआई मनोज कुमार व स्टाफ ने टीपीनगर चौराहा पर अभियान के दौरान वाहनों की चे¨कग की। इस दौरान वाहन चालकों में खलबली मची रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.