Move to Jagran APP

जियो और जीने दो का सिद्धांत अपनाने का लिया संकल्प

आज यानि कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस है। लॉकडाउन में पर्यावर

By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Jun 2020 11:11 PM (IST)Updated: Thu, 04 Jun 2020 11:11 PM (IST)
जियो और जीने दो का सिद्धांत अपनाने का लिया संकल्प
जियो और जीने दो का सिद्धांत अपनाने का लिया संकल्प

जागरण संवाददाता, अमरोहा : आज यानि कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस है। लॉकडाउन में पर्यावरण के साफ-सुथरा होने से जहां लोगों ने राहत की सांस ली है, वहीं लॉकडाउन अनलॉक होने से फिर लोग बेचैन होने लगे हैं। प्रदूषण का ग्राफ बढ़ने लगा है। हालांकि, पर्यावरण को बचाने के लिए लोगों ने तरह-तरह की तैयारी की है। किसी ने लोगों को जागरूक करने तो किसी ने जियो और जीने दो का सिद्धांत अपनाने का संकल्प लिया। पर्यावरण दिवस पर लोगों ने कुछ इस तरह अपना संकल्प साझा किया- पर्यावरण में आया सुधार

loksabha election banner

लॉकडाउन घोषित होने के बाद पर्यावरण में काफी सुधार आया है लेकिन, लॉकडाउन खुलने के बाद अब वह फिर दूषित होने लगा है। बेहतर होगा कि लोग घरों पर रहें। बेवजह बाहर न निकलें। इसके बारे में जागरूकता फैलाई जाएगी।

अजय टंडन, उद्योगपति पर्यावरण को बचाने का लें संकल्प

प्रकृति ही सबसे बड़ी पोषक है और सबसे बड़ी संहारक है। कोविड-19 के कोप के समय यह आवश्यक है कि संयमित जीवन जिया जाए। जियो और जीने दो का सिद्धांत अपनाया जाए, यही संकल्प इस बार लिया है।

मांगेराम चौहान, अपर उपजिलाधिकारी पौधारोपण के लिए किया प्रेरित

लॉकडाउन से पहले हम प्रदूषण की मार झेल रहे हैं। पर्यावरण भी दूषित था लेकिन, वाहनों की रफ्तार और फैक्ट्रियों का संचालन बंद होने से पर्यावरण साफ हो गया। अब लोगों को ज्यादा से ज्यादा पौधों रोपण के लिए प्रेरित किया जाएगा।

शिवस्वरूप टंडन, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बिगड़ रहा पर्यावरण का संतुलन

कार्बन उत्सर्जन अधिक होने की वजह से उत्तर भारत में बरसात कम हो रही है। इसके चलते ही पर्यावरण भी बिगड़ रहा है। इसको बचाने के लिए स्वभाविक जलधाराओं की बहाली जरूरी है। इसी को लेकर जलधाराओ बचाओ आंदोलन किया जा रहा है।

डॉ. शाकिर अमरोही ,राष्ट्रीय संयोजक, जलधारा बचाओ आंदोलन लोगों को करेंगे जागरूक

जिस गंगा को साफ करने में करोड़ों रुपया उठा दिया गया, वह लॉकडाउन में एकदम साफ हो गई। पर्यावरण भी अच्छा हो गया। लोगों को गंगा में साफ-सफाई रखने के प्रति जागरूक किया जाएगा। पवन चौहान, संयोजक, गंगा समग्र संगठन पौधारोपण की कर रहे तैयारी

नगर क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखकर ही शहर का विकास कराया जा रहा है। चौपला व भानपुर फाटक के समीप की हरियाली और थाना गेट के समीप लगे पेड़ इसका उदाहरण हैं। इस बार भी अधिक संख्या में पौधारोपण कराने की तैयारी है। वहीं लोगों को पौधे के रखरखाव के लिए जागरूक करने को भी अभियान चलाया जाएगा।

अंशु नागपाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, गजरौला। रोपित पौधों की देखभाल की लें संकल्प

हमारा देश व संसार हरा भरा रहे। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक पौधे रोपित करने और उनकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। वह स्वयं पीपल के 101 पौधे रोपित करने व उनकी देखभाल करने का संकल्प ले रहे हैं। चूंकि पीपल अधिक आक्सीजन देने वाला वृक्ष माना जाता है। इसकी पूजा भी की जाती है।

पर्यावरण प्रेमी संजीव पाल

राष्ट्रीय सचिव:पर्यावरण सचेतक समिति वातावरण को स्वच्छ बनाने की दिशा में करेंगे काम

हमारा संकल्प 2020 से 2021 तक अमरोहा को पॉलीथिन फ्री करने के लिए लोगों को जागरुक करने का है। वहीं लोगों को पौधे लगाने के साथ उनके संरक्षण के प्रति भी जागरूक करना। वह वातावरण को स्वच्छ बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। पर्यावरण दिवस पर अधिक सक्रियता के साथ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाना उनका उदेश्य रहेगा।

मोहम्मद शकीब, संस्थापक व अध्यक्ष, व‌र्ल्ड वाइड प्रोजेक्ट फॉर कंसरवेशन ऑफ एनवायरनमेंट महिलाएं बढ़ चढ़कर आगे आए

हमें हर कार्य के लिए दूसरे के शुरू करने के इंतजार को खत्म कर खुद आगे आना होगा। उनका संकल्प रहेगा कि वह पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने के लिए महिलाओं व युवतियों को प्रेरित करें ताकि लोग उनकी बातों पर अमल कर इस ओर अधिक ध्यान दें सके । बढ़ता प्रदूषण पूरे मानव समाज के लिए गंभीर चिता बनता जा रहा है।

आकांक्षा उपाध्याय, सचिव,

व‌र्ल्ड वाइड प्रोजेक्ट फॉर कंजरवेशन ऑफ एनवायरनमेंट अधिक से अधिक पौधा लगाएं

पर्यावरण संरक्षण की सभी को चिता करनी चाहिए। बढ़ता वनों का कटान पर्यावरण समेत पूरे मानव समाज के लिए खतरा बनता जा रहा है। हमें एकजुटता के साथ वनों के संरक्षण के लिए आगे आना होगा। खासतौर युवाओं को इसमें बढ़चढ़ कर संकल्प लेने की जरूरत है। उन्हें अधिक से अधिक पौधे रोपने व संरक्षण के लिए प्रेरित करना होगा।

अशोक कश्यप, प्रधानाचार्य, ज्ञान भारती इंटर कालेज, गजरौला। विद्यालय में किया पौधारोपण

पर्यावरण को लेकर हम सब को जागरूक होने की जरूरत है। वृक्षों की पर्यावरण को संतुलित रखने में अपनी अहम भूमिका है। इसी पेड़ के साथ उन्होंने अपने विद्यालय में पौधारोपण किया है।

कपिल कुमार अग्रवाल, प्रबंधक हीरा इंटरनेशनल स्कूल नगर वासियों से सहयोग की अपील

वृक्ष लगाना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। नगरपालिका भी अपनी जिम्मेदारी होगा ईमानदारी के साथ निर्वहन कर रही है। नगर पालिका क्षेत्र में पौधारोपण कराया जा रहा है। उन्होंने नगर वासियों से सहयोग की अपील की है।

राहत हसन नगर पालिका अध्यक्ष बछरायूं हरा-भरा बनाने का लिया संकल्प

पर्यावरण दिवस पर तहसील क्षेत्र को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया है। सभी विभागों से पर्यावरण दिवस पर शारीरिक दूरी अपनाते हुए पौधारोपण किए जाने को कहा गया है। उन्होंने खाली पड़ी भूमि पर पौधारोपण किए जाने का आह्वान किया।

शशांक चौधरी उप जिलाधिकारी मंडी धनौरा खाली पड़ी भूमि पर करेंगे पौधारोपण

पौधारोपण किया जाना सभी की जिम्मेदारी हैं। वृक्षों बिना मानव जीवन की कल्पना संभव नहीं है।वह पर्यावरण प्रेमी है हर वर्ष करीब 20 पौधे वह खाली पड़ी भूमि पर लगाते है।

यतींद्र कटारिया शिक्षक व पर्यावरण प्रेमी सभी कर्मचारी करेंगे पौधारोपण

नगर पालिका परिषद प्रत्येक वर्ष नगर पालिका क्षेत्र में पौधारोपण का कार्य कराती है। इस वर्ष भी पौधारोपण कराए जाने का संकल्प लिया गया है। सभी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए खाली पड़ी भूमि में एक-एक पौधा लगाएंगे।

राजेश सैनी नगर पालिका अध्यक्ष मंडी धनौरा पर्यावरण का संरक्षण जरूरी

खुलकर सांस लेने को पर्यावरण संरक्षण जरूरी है। हमें पेड़ पौधों का संरक्षण करते रहना चाहिए। बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम करने में पेड़ पौधे ही सक्षम है। पर्यावरण दिवस पर पेड़ पौधों का संरक्षण करने की शपथ लेते हैं।

यूनुस चौधरी पर्यावरण प्रेमी हसनपुर।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.