टोल फ्री होगा तिगरी मेला, छह रास्तों से होगा प्रवेश
जेएनएन अमरोहा तिगरी गांव में लगने वाला ऐतिहासिक कार्तिक पूर्णिमा मेला टोल फ्री रहेगा।
जेएनएन, अमरोहा : तिगरी गांव में लगने वाला ऐतिहासिक कार्तिक पूर्णिमा मेला टोल फ्री रहेगा। इस मेले में प्रवेश के लिए छह रास्ते बनाए गए हैं। वीआईपी लोगों के लिए अलग से गंगा किनारे पर मार्ग बनाया गया है। बाकी पांच रास्ते तिगरी-कांकाठेर मार्ग पर बने हैं। हालांकि अभी सड़कें पूरी तरह तैयार नहीं हुई हैं। लेकिन, जल्द पूरा होने की उम्मीद है।
टोल फ्री रहने से तिगरी मार्ग पर जाम की समस्या से भी लोगों को छुटकारा मिलेगा। क्योंकि टोल लगने से न सिर्फ हंगामा होता था बल्कि कई किलोमीटर दूर तक श्रद्धालुओं को जाम से जूझना पड़ता था। इस बार उन्हें इस झंझट से मुक्ति मिली है। पुलिस ने गंगा द्वार से लेकर एक किमी दूर तक सीमेंट के अस्थाई डिवाइडर भी लगवाए हैं। ताकि ट्रैक्टर-ट्राली इधर-उधर से न घूस पाए। प्रभारी निरीक्षक एसके वर्मा ने बताया कि जाम की समस्या से निपटने के लिए अस्थाई डिवाइडर लगवाए जा रहे हैं। लगभग डेढ़ सौ अस्थाई डिवाइडर लगेंगे।
गंगा कटान रोकन में जुटा बाढ़ खंड विभाग
संस, गजरौला : गंगा की धार से हो रहे कटान को रोकने के लिए बाढ़ खंड विभाग जुट गया है। गंगा किनारे पर रेत के कट्टे व पेड़ों की शाखाएं डालकर गंगा की धार का रुख मोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। बता दें कि इस बार गंगा का कटान होने की वजह से कई सेक्टर बसाने में जिला पंचायत के सामने परेशानी खड़ी हो रही है। रविवार को बाढ़ खंड विभाग के जेई अनवर बहादुर खान अपनी देखरेख में कटान को रोकने का इंतजाम करवा रहे थे। पांच हजार एलईडी बल्व से रोशन होगा मेला
संस, गजरौला : इस बार तिगरी मेला में प्रकाश व्यवस्था के लिए भी बेहतर इंतजाम करने की तैयारी की जा रही है। पूर्व के मुताबिक इस बार मेले का क्षेत्रफल बढ़ने की वजह से प्रकाश व्यवस्था का दायरा भी बढ़ा दिया गया है। मेले में प्रकाश की व्यवस्था करने का कार्य शुरू हो चुका है। मेला स्थल पर पोल लगने लगे हैं और उन पर बिजली की लाइन खींची जा रही है। मेले में प्रकाश व्यवस्था की कमान संभालने वाले कर्मियों की माने तो पूर्व के मुताबिक इस बार अधिक प्रकाश व्यवस्था रहेगी। खास बात है कि इस बार पूरे मेले में एलईडी बल्ब लगाए जाएंगे। लगभग पांच हजार बल्बों की व्यवस्था रहेगी। इसकी तैयारी तेजी के साथ चल रही है। 120 कर्मचारियों की ड्यूटी लगी
संस, गजरौला : जिला अधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी के आदेश पर जनपद भर की नगर पालिका व पंचायत के 120 कर्मचारियों की ड्यूटी की तिगरी मेला में सफाई व्यवस्था के लिए लगाई गई है। रविवार को गजरौला नगरपालिका के वरिष्ठ बाबू चमन सिंह ने बताया कि तिगरी मेला में सफाई व्यवस्था के लिए 120 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को टोल नहीं देना पड़ेगा। क्योंकि मेला टोल फ्री रहेगा। इससे जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी और श्रद्धालुओं को भी लाभ होगा।
हरमीक सिंह, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत, अमरोहा।