विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एतिहासिक तिगरी मेला के लिए गंगा किनारे पांच किमी में बसेगा तंबुओं का शहर, मिलेगी Wi-Fi की सुविधा

Published: Sun, 11 Oct 2026 06:41 PM (IST)

अमरोहा में ऐतिहासिक तिगरी गंगा मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं, जहां गंगा किनारे पांच किलोमीटर के दायरे में तंबुओं का शहर बसाया जाएगा।

तिगरी गंगा किनारे पांच किलोमीटर के दायरे में बसेगा तंबुओं का शहर।

तिगरी गंगा किनारे पांच किलोमीटर के दायरे में बसेगा तंबुओं का शहर।

HighLights

  1. गंगा किनारे पांच किमी में बसेगा तंबुओं का शहर।

  2. मेले में मिलेगी वाई-फाई सुविधा, नेटवर्क समस्या होगी दूर।

  3. छह हजार से अधिक पौधे लगाकर बनेगा ग्रीन फील्ड।

जागरण संवाददाता, अमरोहा। तिगरी गंगा किनारे करीब पांच किलो मीटर के दायरे में तंबुओं का शहर बसाया जाएगा। पिछले साल पानी अधिक होने की वजह से गहराई वाले क्षेत्र में तंबुओं का नगर बसाया गया था लेकिन, इस बार पानी कम होने से गंगा का किनारा ही अधिक खाली हो गया है। जिसकी वजह से मेला लंबाई में अधिक रहेगा।

बहरहाल, पैटून पुल निर्माण के लिए भेजे गए प्रस्ताव को अभी तक शासन से मंजूरी नहीं मिली है। जिसकी वजह से तिगरी व गढ़मुक्तेश्वर मेला को जोड़ने की स्थिति को लेकर असमंजस बना हुआ है।

प्रशासन द्वारा तिगरी गंगा मेला की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रत्येक विभाग ने कामों के टेंडर निकाल दिए हैं। तिगरी गंगाधाम पर जिलाधिकारी द्वारा बैठक करने के बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मेला का लेआउट तैयार करने का कार्य प्रारंभ कर दिया है। इस बार गंगा मेला को साफ-सफाई के साथ-साथ ग्रीन फील्ड भी बनाया जाएगा।

C-342-1-MBD1034-466439

इसके लिए मेला परिसर में छह हजार से अधिक पौधों का रोपण किया जाएगा। क्योंकि, गंगा का पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है। इसलिए लंबाई भी पिछले साल की अपेक्षा अबकी बार अधिक ही रहेगी। करीब पांच किलो मीटर के दायरे में प्रशासन ने मेला को बसाने की तैयारी की है।

टेंट सिटी बसाई जाएगी

पिछले साल प्रशासन ने तिगरी गंगा मेला में पहला प्रयोग किया था। इलाहाबाद की तर्ज पर उसने टेंट सिटी बसाया था। इसके लिए बाकायदा टेंडर निकाला गया था। जिसका लाभ श्रद्धालुओं ने उठाया था।

इस बार भी इस बार भी मेलाधाम पर टेंट सिटी बसाई जाएगी। जिसमें लोग किराए पर तंबू ले सकेंगे। इसमें ठहरने से लेकर खाने तक की व्यवस्था की जाएगी। उसको बसाने के लिए टेंडर निकाला जाएगा। प्रशासन ठेकेदार को जगह उपलब्ध कराएगा।

नेटवर्क की समस्या वाईफाई लगाकर की जाएगी दूर

तिगरी गंगा मेला पर अक्सर मोबाइल नेटवर्क की समस्या बनी रहती है। मेला स्थल पर अधिकारी भी नेटवर्क नहीं आने की वजह से एक-दूसरे से संपर्क नहीं कर पाते हैं। इस बार मेला में प्रशासन द्वारा वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। ताकि, किसी भी तरह की परेशानी न हो।

तिगरी मेला की तैयारियों चल रही है। लेआउट तैयार कराया जा रहा है। विभागों द्वारा कामों के टेंडर निकाले जा रहे हैं। जल्द ही मेला स्थल पर कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। -गरिमा सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व।

यह भी पढ़ें- जालौन के 53 हजार किसानों को मुआवजा, पहली किस्त के 5 करोड़ रुपये12 अक्टूबर तक खातों में पहुंचने की उम्मीद