ऐतिहासिक तिगरी मेला के लिए 5KM में बसेगा तंबुओं का शहर, गंगा किनारे विश्वकर्मा समाज भी लगाएगा शिविर
श्री विश्वकर्मा सेवा कल्याण समिति ने तिगरी गंगा मेले में एक सप्ताह का शिविर लगाने का संकल्प लिया, जिसमें सामाजिक चेतना पर जोर दिया गया।

विश्वकर्मा समाज भी तिगरी गंगा मेले में अपना लगाएगा शिविर।
HighLights
विश्वकर्मा समिति तिगरी मेले में एक सप्ताह का शिविर लगाएगी।
सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक व शैक्षिक चेतना पर जोर दिया गया।
मेले में श्रद्धालुओं के लिए पांच किमी टेंट सिटी बनेगी।
जागरण संवाददाता, अमरोहा। श्री विश्वकर्मा सेवा कल्याण समिति की बैठक में सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक व शैक्षिक चेतना पर जोर दिया गया। तिगरी गंगा मेले में एक सप्ताह का विशाल शिविर लगाने का संकल्प लिया।
रविवार को जिला कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष टीकम सिंह विश्वकर्मा ने कहा कि समाज में आर्थिक, राजनीतिक, सामाजिक, और शैक्षिक चेतना की कमी है। जिसके चलते समाज विकास की दौड़ मे पिछड़ता जा रहा है। इनको दूर करने के लिए युवाओं को आगे आने की आवश्यकता है। उन्होंने तिगरी गंगा मेले में एक सप्ताह का विशाल शिविर लगाने का ऐलान किया।

श्री विश्वकर्मा ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह विश्वकर्मा ने कहा कि लोगों को बिरादरी की मजबूती के लिए सामाजिक बुराइयों को दूर कर एक मंच पर आने की आवश्यकता है। बैठक में श्योराज सिंह विश्वकर्मा, निहाल सिंह विश्वकर्मा, महिपाल सिंह, संजीव विश्वकर्मा, गोपीचंद विश्वकर्मा, पप्पू विश्वकर्मा, अशोक कुमार विश्वकर्मा, आनंद कुमार विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
टेंट सिटी बसाई जाएगी
पिछले साल प्रशासन ने तिगरी गंगा मेला में पहला प्रयोग किया था। इलाहाबाद की तर्ज पर उसने टेंट सिटी बसाया था। इसके लिए बाकायदा टेंडर निकाला गया था। जिसका लाभ श्रद्धालुओं ने उठाया था।
इस बार भी इस बार भी मेलाधाम पर गंगा किनारे पांच किमी में टेंट सिटी बसाई जाएगी। जिसमें लोग किराए पर तंबू ले सकेंगे। इसमें ठहरने से लेकर खाने तक की व्यवस्था की जाएगी। उसको बसाने के लिए टेंडर निकाला जाएगा। प्रशासन ठेकेदार को जगह उपलब्ध कराएगा।
