विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तिगरी मेला: श्रद्धालुओं के लिए 6 रूटों पर चलेंगी 175 स्पेशल रोडवेज बसें, मेला स्थल पर बनेगा अस्थायी बस स्टैंड 

Published: Sun, 25 Oct 2026 01:34 PM (IST)

अमरोहा में तिगरी गंगा मेला की तैयारियां तेज हो गई हैं, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए मुरादाबाद रीजन की 175 बसें चलाई जाएंगी।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. तिगरी गंगा मेला के लिए तैयारियां तेज की गईं।

  2. श्रद्धालुओं हेतु मुरादाबाद रीजन की 175 बसें चलेंगी।

  3. मेला स्थल पर अस्थायी रोडवेज बस स्टैंड बनेगा।

जागरण संवाददाता, अमरोहा। तिगरी गंगा मेला की तैयारियां प्रशासन द्वारा तेज कर दी गई हैं। इस बार मेला में श्रद्धालुओं के लिए मुरादाबाद रीजन की 175 बसों का संचालन किया जाएगा।

15 से 25 नवंबर तक बसों का संचालन मेला के लिए किया जाएगा। बसों के ठहरने के लिए मेला स्थल पर अस्थायी रोडवेज बस स्टैंड बनाया जाएगा। इसके लिए जल्द ही अधिकारी जमीन का चिन्हांकन करेंगे।

एआरएम केसी गौड़ ने बताया कि अमरोहा समेत मुरादाबाद, पीतलनगरी, रामपुर, धामपुर डिपो की बसें तिगरी मेला के लिए चलेंगी।

मुरादाबाद से तिगरी, सम्भल से तिगरी, चंदौसी से तिगरी, धामपुर से तिगरी, नूरपुर से तिगरी, रामपुर से तिगरी के लिए सीधे बस संचालित होंगी। इसमें अमरोहा डिपो की 40 व अन्य डिपो से 135 बसों का संचालन किया जाएगा। जल्द ही किराया निर्धारण की कार्रवाई पूरी की जाएगी।

यह भी पढ़ें- लघु सिंचाई योजना: खेतों में बोरिंग कराने पर सरकार किसानों को देगी बंपर सब्सिडी, कनेक्शन के लिए मिलेंगे 68 हजार रुपये