चोरों ने एक रात में चार नलकूपों पर काटा कूमल
गजरौला थाना क्षेत्र में चोर पुलिस को चुनौती देने से बाज नहीं आ रहे हैं।
गजरौला : थाना क्षेत्र में चोर पुलिस को चुनौती देने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी क्रम में गांव खेड़की खादर में रात चोरों ने चार नलकूपों की कोठरी में कूमल काटकर स्टार्टर चोरी कर लिए। पुलिस को सूचना दे दी है।
गांव निवासी जयविद्र सिंह, सतवीर सिंह, पुष्पेंद्र सिंह व कपिल सिंह के खेतों में नलकूप की कोठरी बनी हुई हैं और नलकूप लगे हुए हैं। गुरुवार की रात चोरों ने वहां कोठरी में कूमल काटकर चारों जगह से स्टार्टर समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। शुक्रवार की सुबह दिन निकलने पर घटना की जानकारी हुई। ग्रामीणों ने सूचना थाना पुलिस को दे दी है। गांव के मोहित संधू ने बताया इस तरह की घटनाएं पूर्व में भी कई बार हो चुकी हैं लेकिन, पुलिस द्वारा कोई सक्रियता नहीं दिखाई जा रही।
कुमराला चौकी प्रभारी निरीक्षक जयवीर सिंह ने बताया चोरों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम जुटी हुई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।